Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली करेंट लगने से युवक की हुई मौत, मोरवा पुलिस जुटी जांच मे

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के चटका बस्ती में रहने वाले 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गयी और वही युवक को ढूंढने निकले परिजनों ने जब छत पर पड़े युवक का शव को देखा तो वह आवक रह गया और वही घटना की जानकारी लोगों को लगने के बाद बात आग की तरफ फैली गयी और वही आनन-फानन में मोरवा पुलिस को जानकारी दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भिजवाया ।

वही मृतक के पिता जितेंद्र प्रसाद साकेत ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज करायी है कि उनके लड़के सूरज साकेत डीजे में काम करता था और कल करीब रात 1 बजे किसी के कार्यक्रम से लौटा था वह सुबह 4 बजे घर से कपड़े बदलकर प्लास लेकर निकल गया था वही जब सुबह 5 बजे तक नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले और इसी बीच उन्हें पता चला की उसका शव छत पर पड़ा है और वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके शरीर पर करंट लगने के कारण उसका शरीर अकड़ गया था चमड़ी जगह जगह से निकल गयी थी ।

वही मृतक सूरज वहां क्यों गया था और किस कारण से उसकी मौत हुई इस पूरे मामले पर पुलिस विवेचना कर रही है और फिलहाल पुलिस ने इस प्रकरण में मर्ग क्र. 40/23 धारा 174 जा फौ कायम कर विवेचना में लिया है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...