Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत 626 जोड़ो का हुआ विवाह

“मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत 626 जोड़ो का हुआ विवाह

सामुदयिक भवन बिलौजी में आयोजित समारोह में 167 जोड़े अग्नि को सांक्षी मानकर बधे बंधन में

विधायक, महापौर, प्राधिकरण अध्यक्ष बने सांक्षी जोड़ो को दी शुभकामनाये, आर्शीवाद स्वरूप वितरित हुआ चेक

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत आज जिले के सभी जनपदो में आयोजित विवाह समारोह में कुल 626 जाड़ो को विवाह सम्पन्न कराया गया और वही अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित विवाह सामरोह में नगरीय क्षेत्र के 27 तथा जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के 129 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया ।

इस अवसर सिंगरौली विधानसभा विधायक रामलल्लू बैस, देवसर विधानसभा सुभाष रामचरित्र बर्मा, नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला कलेक्टर अरूण परमार, जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह के द्वारा विवाह बंधन मे बधे जोड़ो को आशीष स्वरूप 49 हजार रूपये का चेक एवं अपनी शुभकामनायें दी गयी ।

इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया और वही साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा भी विवाह बंधन में बधे जोड़ो को अपना शुभाशीष प्रदान कर अधिकारियो कर्मचारियो की प्रशांसा की गयी और इसके अतिरिक्त जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं सांसद सीधी सिंगरौली श्रीमती रीति पाठक के द्वारा भी वर्चुअल के माध्यम से नवविवाहित जोड़ो को अपना आशिर्वाद दिया गया ।

इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म मे बताया गया है कि एक कन्या का विवाह भी यदि जीवन में न कर पाये तो जीवन व्यर्थ हो जाता है जिसकी बेटी नही होती वह किसी की बेटी को गोद लेकर करता है और हमारे मुख्यमंत्री जी कितने सौभाग्यशाली हैं जो लाखों कन्याओं का विवाह करवा चुके हैं यह हमारे जीवन की सफलता और सार्थकता है और मै मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं कि हमारे देश में गरीब व्यक्ति विवाह करने में कर्ज में डूब जाते थे और वही गरीबों की कोई सहायता नही करता था ज़ो आज मुख्यमंत्री कन्यादान से गरीब आदमी कर्ज मुक्त हो गया इससे पहले लड़की अभिश्राप थी अब वरदान बन गयी सारी जिम्मेदारी सरकार ने ले ली है और उन्होने विवाह बंधन में बधे जोडो से कहा कि आप खुशहाल रहे यही मेरी भगवान से प्रार्थना है ।

वही विधायक देवसर ने कहा कि मै सभी बेटियों को बधाई देते हुये जीवन भर स्वस्थ रहने और फूलो तरह की तरह हमेशा खिले रहने की कामना करता हू और उन्होने कहा कि पहले कन्याओं का विवाह करने में पिता को रात में नींद नहीं आती थी, किंतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना प्रारंभ कर सभी कन्याओं के माता-पिता की चिंता दूर करने का कार्य किया है और इस योजना में सरकार द्वारा कन्या को 49 हजार रूपये का चेक दिया जाता है अपने नये परिवार में जाकर मर्जी से सुविधानुसार गृहस्थी का सामान खरीद सकेंगी और वही एक समय ऐसा था जब गरीब परिवार कर्ज में डूबे रहते थे ज़ो अपनी जमीन गिरवी रख कर बेटियों का विवाह करते थे आज सभी गरीब बेटियों की शादी राज्य सरकार करवा रही है जो बड़े पुण्य का कार्य है और वही प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शाह के द्वारा उपस्थित वर बधुओ को अपना आशिर्वाद दिया गया एवं भावी जीवन के सुखमय होने की कामना की गयी ।
*उक्त असवर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली उपायुक्त आर पी बैश्य, एसडीओ प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह, रामानुज, बैढ़न विकासखंड जनपद सीईओ अशोक मिश्रा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दीपक सोनी, बृजेंद्र तिवारी, राजेश पाण्डेय, उमेश शाह, मिथिलेश गुप्ता, उमेश पाण्डेय, नपानि पार्षद गण, जिला पंचायत सदस्य गण, जनपद पंचायतो सदस्य गण, ग्राम पंचायतो सरपंच सचिव/ वार्ड प्रभारी सहित वर वधुओ के माता पिता व नात रिश्तेदार उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...