ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/05/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बरगवा थाना अंतर्गत खेखड़ा गांव के निवासी आज सुबह लगभग 6:00 बजे मरीज संतोष कुमार बसोर पिता राममिलन बसोर उम्र लगभग 21 वर्ष क़ो मुँह से उल्टी- झाग निकल रहा था तभी परिजनो के द्वारा उपचार हेतु जिला ट्रामा सेंटर अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया जहाँ पर कुछ देर में उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत किया, जिससे पत्नी व 1से 2 वर्ष की छोटी सी बच्ची भी है परिजनों में मातम का माहौल छा गया ।

वही मृतक के चाचा लक्ष्मण प्रसाद बसोर ने गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि कुछ नहीं हुआ था केवल मुँह से उल्टी व झाग निकल रहा था तभी इमरजेंसी में डायल 108 एंबुलेंस वाहन क़ो फोन किया गया तो एम्बुलेंस वाहन नहीं आने पर गृह ग्राम खेखड़ा से मोटर साईकिल से जिला ट्रामा सेंटर बैढ़न अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुँचने पर मरीज क़ो देखने में डॉक्टर साहब आधे घंटे लगा दिये और वही पहुँचते ही तुरन्त उपचार हुआ होता तो डॉक्टर के द्वारा बचाया जा सकता था और वही समय से डॉक्टर, नर्स द्वारा उपचार व एम्बुलेंस वाहन न मिलने की लापरवाही से यह सब हुआ है और जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा शव का पीएम किया गया इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार हेतु गृह ग्राम खेखड़ा शव क़ो ले जाया गया ।
इनका कहना है
सिंगरौली जिला पंचायत पूर्व सदस्य कामता बसोर दु:ख व्यक्त करते हुये कि सरकार के द्वारा एंबुलेंस संचालित है एंबुलेंस संचालन कर्ता एवं डॉक्टर के द्वारा मानवीयता दिखाते हुये उपचार सभी का किया जाये और आगे कोई भी हो उपचार करने में देर न किया जाये और अधिक से अधिक लोगों की जान बचायी जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal