मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिकारी/कर्मचारी संघ व सफाई कामगार प्रकोष्ठ सिंगरौली संयुक्त तत्वाधान में
जिले के सफाई कामगारों के हक अधिकार दिलाने हेतु 1 मई को “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” पर
सभा आयोजन कर कलेक्टर, नगर निगम महापौर – आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न 1 मई 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” के अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली नगरीय क्षेत्र में सफाई कामगारों, वाहन चालकों, सिटाडेल कंपनी के सफाई कामगारों की लंबित समस्याओ व अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय बैढ़न नगर

पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय के बगल में सभा का आयोजन व प्रदर्शन कर महापौर, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

इनकी रही मुख्य मांगे, जो लंबित है
(1) मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार परिशिष्ट (अ) के नियमानुसार कार्यरत 72 विनियमित स्थाई कर्मी कर्मचारियों को रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद भृत्य,चौकीदार, सफाई संरक्षक इत्यादि पदों पर शीघ्र नियमितीकरण किया जाये ।
(2) शासन के आदेशानुसार ग्वालियर नगर निगम एवं नगर पालिका एवं इंदौर नगर निगम में 1 सितंबर 2016 तक के कार्यरत दैनिक वेतन भोगी सफाई श्रमिकों को स्थाई कर्मी घोषित किया गया है और उसी प्रकार सिंगरौली नगर निगम में 1 सितंबर 2016 तक के कार्यरत 177 दैनिक वेतन भोगी सफाई श्रमिक है उनका स्थाई कर्मी आदेश जारी किया जाये । (3)आउट सोर्स को बंद करके मस्टर रोल चालू करके सफाई श्रमिक रखा जाये ।
(4)शासन से आदेश जारी हुये हैं और सेवा भर्ती नियम के प्रावधान के अनुसार सेवा निवृत्त सफाई कामगारों के आश्रितों को नियमित नियुक्ति दिया जाये।
(5)सफाई कामगारों को 250 आवास उपलब्ध करवाया जाये।
(6) सफाई कामगारों की बस्तियों में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाये ।
(7) सफाई कामगारों की बस्तियों में कैंप लगाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाये ।
(8) सफाई कामगारों को उच्च कुशल श्रमिक के दर से वेतन भुगतान करवाया जाये ।
(9) सिटाडेल कंपनी में कार्यरत सफाई श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाये ।
(10) शिक्षा के अधिकार के तहत सफाई कामगारों के बच्चों को केंद्रीय / नवोदय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलवाया जाये ।
(11)वही दिनांक 25 मार्च 2023 को सफाई कामगारों के लिये स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया था जिसमें सिंगरौली नगर निगम श्रीमती महापौर के द्वारा उद्बोधन में कहा गया था कि शीघ्र ही आउट सोर्स के माध्यम से 150 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी और इस बात से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों एवं संघ का कहना है कि सबसे पहले कार्यरत सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण, विनियमितीकरण एवं मास्टर रोल चालू किया जाये ।
(12) श्रीमती महापौर के सेवा वचन पत्र के बिंदु क्रमांक 7 एवं बिंदु क्रमांक 8 एवं बिंदु क्रमांक 9 एवं बिंदु क्रमांक 23 को अतिशीघ्र पूरा किया जाये ।
इस सभा की मुख्य अतिथि रही नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के समक्ष अजीत भारती संभागीय महासचिव सफाई कामगार प्रकोष्ठ के द्वारा उन्हें अपना वचन पत्र पूरा करने के लिये स्मरण करवाया और वही सफाई कामगारों की समस्याओं/मांगों से अवगत कराया गया और श्री भारती के द्वारा कहा गया कि इस देश को स्वच्छ सफाई कामगार बनाते हैं और सरकारें शोषण सफाई कामगारों की करती है और सिंगरौली जिले को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सफाई कामगारों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है सफाई कामगार स्वयं गंदगी में खड़े होकर शहर वासियों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया करते हैं हम सफाई कामगारों की मांगे पूर्णता जायज है उन्हें पूरा किया जाये ।
वही डीपी चौधरी अजाक्स संभागीयअध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि सफाई कामगारों की मांगे पूरा करने के लिये जिला कलेक्टर, महापौर, महोदया, नपानि अध्यक्ष, आयुक्त की नियत साफ होनी चाहिये और उन्होंने कहा कि सफाई कामगारों की मांगें नहीं पूरी होने पर अजाक्स संगठन 8 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के साथ माजन मोड़ को जाम करने का काम करेगा ।
जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संगठन के द्वारा कहा गया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी जी के द्वारा 1 सितंबर 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मी घोषित करने के लिये प्रदेश सरकार को बार-बार पत्राचार किया किया गया है ।
दिलीप भारती प्रचारक यूनिटी आफ मूल निवासी, सुरेश बाल्मीकि प्रदेश मंत्री श्रमजीवी सफाई मजदूर संघ, रामसरन जिला अध्यक्ष सफाई प्रकोष्ठ, लक्ष्मण सिंह ओयाम अजाक्स जिलाध्यक्ष, छोटू कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष सफाई प्रकोष्ठ, महेश वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष, आर्य प्रकाश युवा कार्यकर्ता, कालीचरन जोन अध्यक्ष, दुर्जनलाल के द्वारा 1 मई श्रमिक मजदूर दिवस पर सफाई मजदूरों के हक अधिकारियों को बताया व आवाज को बुलंद किया ।
*महापौर का इनका कहना है*
इस सभा के दौरान मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती के द्वारा 1 मई मजदूर दिवस की बधाई देते हुये अपने उद्बोधन में कहा गया कि सफाई कामगारों के कारण ही पूरा सिंगरौली साफ-स्वच्छ रहता है कम संख्या में होने के बावजूद भी दिन-रात सफाई व्यवस्था का काम प्रतिदिन निरंतर चलता रहता है यदि 1 दिन सफाई व्यवस्था बंद हो गयी तो पूरे जिले में गंदगी का ढेर हो जायेगा हम आपकी मांगों को जरूर पूरा करेंगे हम आपके सुख दुख के साथ हैं और मैं सफाई कामगारों की मांगों को पूरा करना चाहती हूं लेकिन प्रदेश सरकार रुकावट पैदा कर रही है लेकिन स्थानीय मांगों को मैं शीघ्र एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव पास करके पूरा करूंगी ।
*इसके उपरांत अजाक्स सफाई कामगार प्रकोष्ठ ने सभा समाप्त करने के बाद नपानि महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नपानि आयुक्त पवन सिंह और जिला कलेक्टर के नाम कार्यालय प्रतिनिधि माईकिल तिर्की को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।
*इस सभा में मुख्य रूप से मौके पर डीपी चौधरी, लक्ष्मण सिंह ओयाम रामशरण, अजीत भारती, छोटू,जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाये पुरुष सफाई कामगार समुदाय के लोग मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal