“विकास यात्रा” के दौरान नगर निगम के राजीव वार्ड 39 मे बही विकास की गंगा
डेढ़ करोड़ रूपये निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, पार्षद ने किया धन्यवाद संप्रेषित

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशानुसार अन्य जिले के साथ – साथ सिंगरौली मे जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के द्वारा “विकास यात्रा” 5 फ़रवरी से 2023 से प्रारंभ होकर नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों में चलाये जा रहे थे जो कल आखरी दिन दिनांक 20/02/2023 को नगर निगम के राजीव वार्ड 39 मे

विकास यात्रा रथ पहुंचा जहाँ पर लगभग डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक विकास की गंगा बही जिसमें पीसीसी सड़क, डब्ल्यूबीएम सड़क, आरसीसी नाली, डेकोरेटिव लाइट निर्माण कार्य और लोकार्पण सहित इत्यादि निर्माण कार्यों का ताबड़तोड़ भूमिपूजन किया गया ।

वही नगर निगम के राजीव वार्ड पार्षद अनुष्का अमित यादव बताती है कि महज लगभग 6 महीने के कार्यकाल मे छूटे व टूटे हुये स्थानो पर जरूरत को देखते हुये सड़क, नाली, डेकोरेटिव लाइट इत्यादि निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और वही सभी को धन्यवाद संप्रेषित किया ।

वही उपलब्धियां इस प्रकार हैँ – सड़क डामरीकरण बाजार इंडिया से अनवर टेंट और बलियरी संजय शाह के घर तक (अनु. लागत 78 लाख 58 हजार रूपये कार्य भूमिपूजन, वॉर्ड 39 में विभिन्न स्थानों में आरसीसी नाली निर्माण (अनु. लागत 32 लाख 83 हजार रूपये, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य गोरेलाल पनिका के घर के सामने वाली गली, चंदू कश्यप के घर के सामने वाली गली और रेलवे गेट नंबर 6 के पास अनु. लागत 32 लाख 82 हजार रूपये भूमिपूजन, विभिन्न स्थानों में डब्लूबीएम सड़क निर्माण बलियरी आरो प्लांट एरिया नंदलाल गुप्ता के घर से शिवबचन केवट के घर तक, भीम साकेत के घर से डाक्टर साहब के घर तक, वंडर पब्लिक स्कूल वाली गली, बंशीलाल शाह के घर से रामगुलाब शाह के घर तक (अनु. लागत 30 लाख 12 हज़ार रूपये का भूमिपूजन, कोनिकल लाइट एवम विद्युतीकरण आयशा मस्जिद बलियरी रोड व जमुआ स्कूल के पास (अनु. लागत 5 लाख 91 हजार रूपये, डब्लूबीएम सड़क निर्माण कार्य अनवर टेंट एरिया के पास पूर्ण), पात्रता पर्ची 65, कर्मकार कार्ड 178, आयुष्मान कार्ड 656, वृद्धा पेंशन 18, विधवा पेंशन 06 विकलांगता पेंशन 05, उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन 11, प्रधानमंत्री आवास योजना 42, संबल कार्ड 208, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह 02, अंत्येष्टि सहायता 05, नल जल योजना के तहत निःशुल्क 145 नये नल कनेक्शन इत्यादि कार्य कराये गये ।
उक्त अवसर पर वार्ड पार्षद ने सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस नपानि सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल, नपानि अध्यक्ष देवेश पांडेय निगम आयुक्त पवन सिंह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ, इंजीनियर वार्ड प्रभारी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अगर इसी तरह आप लोगों का सहयोग मिलता रहा तो वार्ड का सर्वांगीण विकास तीव्र गति से होगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal