ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/10/2022
“सड़क सुरक्षा सप्ताह” के मद्देनजर त्यौहार भीड़ – भाड़ को देखते हुये
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा आज तीसरे दिन शहर को सुव्यवस्थित करने हेतु

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के मद्देनजर देखते हुये शहर को सुव्यस्थित करने हेतु एवं सड़क घटना दुर्घटना को देखते हुये आज तीसरे दिन भी जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा आज फिर पोस्ट ऑफिस रोड के किनारे लगे सब्जी फुटपाथी दुकानदार को विगत दिवस हटाकर वंदना हॉस्पिटल के पीछे नगर निगम की बाउंड्री वॉल में सब्जी बाजार शिफ्ट किया गया है ।

वही बताते है कि सड़क के किनारे साग सब्जी वगैरह का दुकान लगता था जो आये दिन सड़क जाम होने के कारण आवाजाही करने में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और वही नगर निगम प्रशासन द्वारा बस स्टैण्ड गल्ला मंडी के आस पास के सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देकर वंदना हॉस्पिटल बैढन के जस्ट पीछे नगर निगम की रिक्त भूमि बाउंड्री बाल में सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया है और वहीं पर नगर निगम द्वारा मुरुम, स्टोन डस्ट और लाइटिंग वगैरह का व्यवस्था किया गया है और सब्जी विक्रेताओं को सब्जी विक्रय करने हेतु चुना डालकर स्थान भी दे दिया गया है ।

वहीं बताया जा रहा है कि गल्ला मंडी में सब्जी दुकान जो लगाते हैं वह भी लोग वंदना हॉस्पिटल के पीछे वाले स्थान पर सब्जी दुकान लगाये और मल्हार पार्क के आसपास सड़क के किनारे जो फल का दुकान लगाते हैं वह लोग गल्ला मंडी के पास (पुराना पीएम हाउस) बने नवनिर्माण टिन सेट में फल का दुकान लगाये और वही मेन रोड के किनारे फुटपाथ पर सब्जी – फल विक्रेता यहां वहाँ पर दुकान न लगाये और वही नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाये और नियमों का पालन न करने वालो पर चालानी कार्यवाही नगर निगम प्रशासन द्वारा की जायेगी जिसके जिम्मेदार स्वयं होंगे और वही मल्हार पार्क के पास टैक्सी और ऑटो स्टैंड जगह निर्धारित किया गया है ।
मौके पर नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी एसडीओ प्रभारी (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, उपयंत्री विशाल खत्री, अशोक त्रिपाठी, राजू, आइसी टीम के सदस्य रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी, सफाई मित्र भारी संख्या में व्यवस्था बनाते हुये मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal