ब्रेकिंग न्यूज़ – 09/08/2022

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली /जयन्त :-आपको बता दें मृतक राम प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष निवासी जैतपुर थाना विन्ध्यनगर का रहने वाला है जो करीबन दोपहर 03.00 बजे अपने मोटर साइकल क्र. UP 64 AD 4045 डीलक्स से बनौली आभेद आश्रम के पास पहुंचा तभी सामने से रही हरी कलर सेब्रोलेट कार वाहन क्र. UP64 N 1407 ने तेज रफ्तार वा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया।
जिसके बाद -लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर वैढंन भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व आसपास के लोगों ने जयन्त चौकी का घेराव किया जिसमें जयन्त चौकी प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि Section 304 A के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है आरोपी अभी फरार है उसकी वाहन जप्त कर ली गयी है और आरोपी की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी लोगो को समझाइश देते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
वही कुछ आवारा तथ्यों द्वारा एक्सीडेंट किए हुए वाहन स्वामी के क्लीनिक में आकर पथराव तोड़फोड़ भी किया जिससे दुकान के सामने कुछ नुक्सान भी हुआ है वही सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है जिससे कि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal