
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला यातायात पुलिस ने तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान प्रारंभ कर दिया है और इस अभियान के क्रम में आज 1 दर्जन से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही की है ।
बताया जा रहा कि ज्ञात पुलिस मुख्यालय द्वारा थाना यातायात को प्रदाय इंटर सेप्टर व्हीकल के माध्यम से आज दिनांक 17/04/2022 को यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटर सेप्टर व्हीकल के माध्यम से कार्यवाही की गयी जिसमें निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गयी जिसमे सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना है ।
वही इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को 500 मीटर दूर से ही ट्रैक कर लेता है और उनका चालान जनरेट कर देता है और साथ ही यातायात थाना में बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गयी जिसमें बस स्टैंड में बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करना तेज गति से बसों को न चलाना इत्यादि विषयो पर चर्चा कर समझाइस दी गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal