
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल रात दरमियानी मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम मुहेर में एक 33 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी जब वह घर के बाहर रात में सो रही थी और घटना की जानकारी अगली सुबह लगी जब लोगों ने घर के बाहर सो रही महिला का शव देखकर हैरान हो गये ।
वही मिली जानकारी के अनुसार मुहेर ग्राम निवासी प्रियंका खैरवार पति नर्मदा खैरवार उम्र 37 वर्ष अपने घर के बाहर सो रही थी अज्ञात आरोपी द्वारा उसके सिर पर वार करके निर्मम हत्या कर दी गयी और वही सुबह में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और इसकी सूचना गोरबी चौकी में दी गयी जहां पर सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का सूक्ष्म तरीके से मुआयना किया और वही पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भेजवाया गया ।
इस हत्या के इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में जुट गये ।
वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और संभव है कि इस हत्या की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जायेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal