श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विन्ध्यनगर में भण्डारे का हुआ हुआ आयोजन
हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का किया ग्रहण – एसडी गर्ग

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनटीपीसी विध्यनगर पुराना गेट के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में समाजसेवी एसडी गर्ग के सौजन्य से श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया ।

जिसमे इस आयोजन में 24 घण्टे तक रामचरित मानस का पाठ किया गया और इसके बाद आज शनिवार की सुबह से भण्डारे का आयोजन किया गया और इस भण्डारे के आयोजन में आसपास के लोग व एनटीपीसी विन्ध्याचल के सैकड़ो श्रमिकों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और वही साथ ही हर्रई आवासीय कालोनी व विन्ध्यनगर के श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में शिरकत करके महाप्रसाद का ग्रहण किया और यह आयोजन में सिंगरौली शहर के सम्भ्रान्त, प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भंडारे का प्रसाद लिया ।
उक्त अवसर पर एसडी गर्ग द्वारा पण्डाल की व्यवस्था की गयी थी और मंदिर परिसर में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धालुओं को विधिवत महाप्रसाद बैठाकर खिलाया गया ।
जिसमें यह देखा गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करते हुये शुद्ध रूप से प्राकृतिक संसाधनो का उपयोग किया गया जिसमे हरे पत्तों के बने पत्तल, कागज की गिलास, लकड़ी की चम्मच का उपयोग किया गया और यह पर्यावरण जागरूकता के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है ।
वही श्री गर्ग ने बताया कि विगत कई वर्षों से यानी 2001 से इसी स्थान पर उनके द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया जाता रहा है और कोविड संक्रमण काल में 2 वर्ष को छोड़कर लगातार सफलता पूर्वक उक्त आयोजन होता रहा है और वही इस बार कोविड से निजात पाने के बाद इस वर्ष पुन: सफलतापूर्वक श्री हनुमान जन्मोत्सव पर महाप्रसाद एवं भण्डारे का आयेाजन किया गया और महाप्रसाद ग्रहण करने वाले लोग आयोजन कर्ता को ईश्वर से कामना की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal