Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली विधायक ने विद्युत बिल माफी के तहत वितरित किये प्रमाण पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोना काल में एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओ के विद्युत देयक माफ किये जाने के लिये मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना – 2022 लागू की है ।

जिसके तहत आज शहरी क्षेत्रातंर्गत पं.अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन बिलौजी बैढन मे सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य अतिथि में पात्र हितग्राहियो के विद्युत बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आशंदी से बोलते हुये विधायक श्री बैस ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाये संचालित कर पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान कराया जा रहा है और उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कोरोना काल में एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओ के विद्युत देयक माफ कर राहत प्रदान की गयी है जिसका लाभ आज हितग्राहियो को वितरित किया जा रहा है और वही अधीक्षण यंत्री आर.पी. मिश्रा के द्वारा अतिथियो का स्वागत करते हुये शहरी क्षेत्र में लाभान्वित होने वाले उभोक्ताओ के संबंध में अवगत कराया गया ।

उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, समाजसेवी रूण यादव , रामबृज चौरसिया, पूर्व पार्षद देवेश पाण्डेय, डीएन शुक्ला, अधीक्षण यंत्री आर.पी. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता (शहरी) अजीत सिंह बघेल, सहायक अभियन्ता उपेन्द्र यादव, अभियंता जन्मजय सिंह, कनिष्ठ अभियता माता प्रसाद शाह, परशुराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...