Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 05 नकबजनी सहित 07 चोरियों का एएसपी ने किया खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/03/2022

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 05 नकबजनी सहित 07 चोरियों का एएसपी ने किया खुलासा

08 आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर 08 लाख 60 हजार की रुपये की सोने – चाँदी के जेवरात व 2 मोटर साइकिल बरामद

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना क्षेत्र में विगत माह व विगत दिवस हुये 05 नकबजनी, 02 साधारण चोरी सहित कुल 07 चोरियों का खुलासा करते हुये 08 आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर पूछताछ करके 08 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका जप्त कर खुलासा किया गया जिसमें कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।

आरोपी का नाम इस प्रकार है अनिल शाह पिता गणेश शाह उम्र 23 वर्ष निवासी बलियरी, रमजान खान पिता नूर खान उम्र 18 वर्ष निवासी बलियरी, विशाल सोनी पिता मंगल प्रसाद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक बैढन एवं अपचारी परिवर्तित नाम गुड्डू यादव 17 वर्ष निवासी बलियरी, विवेक शाह 17 वर्ष निवासी बलियरी, अजय कहार उम्र 17 वर्ष निवासी बलियरी, अंकित पाठक निवासी धनहा थाना जियावन, शहजाद सिद्दीकी पिता इब्राहिम सिद्दीकी निवासी बैढन सभी से जप्त मशरूका में सोने /चांदी के मंगलसूत्र,टॉप्स, झुमका, अंगूठी, ब्रेसलेट, नाक की कील, नाक की नथ, सुई धागा, करधन, पायल, पायजेब, बिछिया आदि कुल कीमत ₹7 लाख रुपये एवं ₹1 लाख 60 हजार रुपये की 2 नग मोटरसाइकिल कुल कीमत ₹8 लाख 60 का समान बरामद किया गया ।

जिले के एएसपी अनिल सोनकर ने चोरी का खुलासा करते हुये बताया कि शहर में घटित हो रही शातिर नकबजन गिरोह के 06 सदस्यों तथा मोटरसाइकिल चोरी के 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है और वही ज्ञात हो कि कुछ समय से शहर में नकबजन गिरोह सक्रिय हो गया था उक्त गिरोह के सदस्यों द्वारा 07/01/2022 को फरियादी परशुराम गुप्ता पिता शिवदास गुप्ता निवासी गैस फैक्ट्री रोड बैढन के सुने घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी कर लिया गया था और वही फरयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था ।

वही दिनांक 3/4 फरवरी 2022 की दरमियानी रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी प्रमोद कुमार मिश्रा पिता हरिहर प्रसाद मिश्रा निवासी बिलौंजी के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया गया था और वही दिनांक 16/03/2022 से 20/03/2022 के मध्य फरियादी विकास शुक्ला निवासी जमुआ के मकान में अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी कर लिया गया था वही दिनांक 18/03/2022 से 19/03/2022 के बीच संतोष श्रीवास्तव निवासी इंदिरा कॉलोनी गनियारी के सूने मकान में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया गया था और वही दिनांक 18/03/2022 से 19/03/ 2022 की दरमियानी रात में फरियादी पुष्पेंद्र सोनी निवासी गैस फैक्ट्री रोड बैढन के घर में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया गया था ।

उक्त नकाबजनियो के अतिरिक्त फरियादी महादेव बंसल निवासी बरहवा टोला बरगवां की 85000 रुपये की कीमत सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्बा बैढन से चोरी की गयी थी और वही दिनांक 20/03/2022 को फरियादी रामसजीवन शाह पिता रामलल्लू शाह निवासी शासन की मोटरसाइकिल फरियादी के मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी थी और जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुये पुलिस टीम गठित कर धरपकड़ की गयी जिसमे सभी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर सामान बरामद किया गया ।

*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, एसआई उदयचंद करिहार, मुकेश झारिया, अरुण सिंह, एएसआई पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, पंकज सिंह चंदेल, रमेश प्रजापति, अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक पंकज चौहान, आरक्षक महेश पटेल, दिलीप धाकड़, अभिमन्यु उपाध्याय, जितेंद्र सिंह सेंगर की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...