
HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (आरपी सोनी):- जिले के चितरंगी तहसील परिसर लोक सेवा केंद्र के बगल में निर्मित सार्वजनिक शौचालय सुविधा होने के बाद भी तहसील आने वाले महिला पुरुष काश्तकार लगभग सभी को सौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
तहसील आए परेशान दीपू सुदन चतुर्वेदी ने कहा हम 40 किलोमीटर दूर से यहां नक्शा खसरा नकल निकालने आया हूं पता नहीं कितने महिला पुरुष यहां प्रतिदिन आते होगें उन्हें भी शौच की जरूरत पड़ती होगी परंतु सार्वजनिक शौचालय में ताला झूलने के कारण लोगों को शौच के लिये कितना परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा, इतना ही नहीं चतुर्वेदी खंड प्रशासन के कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहे यहीं बगल में बैठे एसडीएम तहसीलदार अपने व्यक्तिगत सुख सुविधा में मस्त हैं जिन्हें जनता के प्रति न्याय-असुविधा दिखाई नहीं देता जिस कारण मेरे जैसे पता नहीं कितने लोग परेशान होते होगे आप पत्रकार हैं मुझे मालूम है (लिखेंगे नहीं) क्योंकि ज्यादातर पत्रकार नेता अधिकारियों के दलाली कर अपने जुगाड़ में रहते हैं। द्विवेदी की बात सुन पड़ताल दौरान ग्राम पंचायत से पता चला सार्वजनिक शौचालय निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी द्वारा वर्षों पहले बनवाया गया है जिसके बारे में अन्य जानकारी लोक सेवा वाले बताएंगे जब दिनकर सिंह लोक सेवा केंद्र प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9424647248 पर कॉल कर बात की गई जिन्होंने कहा सार्वजनिक शौचालय निर्माण ठेकेदार द्वारा करा शौचालय की चाबी मुझे दिया गया था पर जिम्मेवारी तहसील की है लोग गंदा कर देंगे सफाई की व्यवस्था ना होने के कारण ताला बंद रहता है ऐसे में लोगों की परेशानी देख खबर माध्यम खंड प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाने एवं नियम अनुसार रखरखाव करा जनता को सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal