खम्हरिया उचित मूल्य दुकान में गल्ले की हेराफेरी में मुख्य आरोपियों को बचा रही माड़ा पुलिस
पीड़ित महिला ने लगाया आरोप, एसपी व कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया आवेदन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन ग्राम पंचायत खम्हरिया निवासी सोनमती शाह पति दिनेश शाह द्वारा माड़ा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये कलेक्टर कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज मंगलवार को आवेदन दिया है और पीड़िता का कहना है कि खम्हरिया उचित मूल्य की दुकान में गल्ले की हेराफेरी में उसके पति दिनेश शाह को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है जबकि जो मुख्य आरोपी हैं उन्हें बचाया जा रहा है।
ग्राम खम्हरिया निवासी पीड़िता सोनमती शाह ने बताया कि उसके पति दिनेश शाह पल्लेदारी का काम करते हैं और वही रामजी शाह के घर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संचालित है जिसके कोटेदार नवानगर निवासी मनीष सिंह हैं और वही 17 मार्च को फोन करके रामजी शाह ने दिनेश शाह को बुलाया और कुछ देर बाद बाइक से रामजी शाह तथा चन्देश शाह घर आये व दिनेश शाह को उठाकर ले गये और वही शिकायतकर्ता सोनमती ने बताया कि रात 12 बजे उसके पति घर पहुंचे और सो गये जब सुबह पता चला कि रामजी शाह व राधिका शाह के घर में जो शासकीय गल्ला रखा था उसमे से 15 बोरी राधिका के बगल घर में चोरी करके रख लिये हैं तब कोटेदार ने डायल 100 को बुलाये जांच हुआ तो गल्ला बरामद हुआ और थाना माड़ा में सभी को बुलाया गया और थाना में दिनेश शाह द्वारा बताया कि हमसे पल्लेदारी करवाकर रामजी शाह ने 15 बोरी गल्ला रामजी अपने घर के दूसरे कमरे में रखवाये थे। लेकिन मुख्य आरोपी चन्देश शाह, रामजी शाह, राधिका शाह से सांठगांठ कर पुलिस द्वारा बचा लिया गया और मुझ गरीब को फंसाया जा रहा है।
वही पीड़िता सोनमती ने बताया कि चोरी की पूरी घटना व खेल रामजी शाह, चंद्रेश, राधिका शाह के द्वारा किया गया है और उसके पति को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है ।
वही सोनमती शाह ने बताया कि माड़ा थाना पुलिस द्वारा पिछले विगत दिनों से थाना में उसके पति दिनेश शाह को बैठाया गया है जबकि मामले में जो दोषी हैं उनके ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है और पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि माड़ा थाना पुलिस द्वारा उसके पति को छोड़ने की एवज में पैसे की मांग की जा रही है और पीड़िता सोनमती शाह द्वारा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व कलेक्टर कार्यालय में आवेदन पत्र देकर निष्पक्ष जाच करवा कर आवेदन पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है ।
माडा टीआई नागेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी लेने हेतु मोबाइल फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal