ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/03/2022
अंतरराज्ययीय बस स्टैंड परिसर क्षेत्र में लगा कूलर वाटर बना शोपीस
तेज धूप व गर्मी बढ़ने से पीने का पानी हेतु यात्री परेशान, बंद पंखे बनाये जाये – यात्री

BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन इस बार मार्च महीने में ही कड़ी धूप व गर्मी पड़ने लगी है लगता है कि मई माह की चिलचिलाती धूप व गर्मी एहसास करा रही है और अप्रैल – मई – जून माह की चिलचिलाती धूप व गर्मी बाकी है और वही नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित अंतरराज्ययीय बस स्टैंड बैढन परिसर में प्रतिक्षरत यात्रियों को शुद्ध ठंडा पानी पीने तक की व्यवस्था नही है ।

वही विगत कई माह पूर्व में बस स्टैण्ड परिसर में जिले की एनजीओ “साकार फाउंडेशन” द्वारा पीने का पानी हेतु कूलर वाटर लगाया गया है जो लंबे समय से कूलर वाटर बंद पड़ा हुआ है वही प्रतिक्षरत यात्री पानी पीने के लिये जहां-तहां भटकने को मजबूर है और वही बस स्टैंड परिसर में काफी खोजबीन के बाद बस स्टैंड के मेन गेट के पास लगे एक हैंडपंप के गर्म पानी के सहारे फिलहाल यात्री प्यास बुझा रहे है ।
वही भीषण धूप व गर्मी को देखते हुये बैढन के अंतरराज्ययीय बस स्टैंड प्रतीक्षालय परिसर में लगे सीलिंग पंखे बंद रहते हैं और वही कुछ सीलिंग पंखे खराब पड़े हुये हैं और वही उक्त बात को लेकर यात्रियों एवं स्थानीयो ने मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में शुद्ध ठंडा पीने का पानी कूलर वाटर उपलब्ध कराया जाये और वही यात्री प्रतीक्षालय में लगे बंद पड़े सीलिंग पंखे को सुधरवाये जाये और वही नगर निगम प्रशासन के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal