Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उत्साह व उमंग के साथ “स्वच्छता हाफ मैराथन” – 2022 में दौड़े सिंगरौली वासी

उत्साह व उमंग के साथ “स्वच्छता हाफ मैराथन” – 2022 में दौड़े सिंगरौली वासी

स्वच्छता हाफ मैराथन दौड़ को सांसद – विधायक – कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखायी हरी झण्डी

बढ़ता कारवाँ /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “रन फार स्वच्छता”सिंगरौली हाफ मैराथन दौड़ 2022 का शुभारंभ राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम से सीधी /सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक, विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, विधायक देवसर सुभाष रामचरित बर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह, कलेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती भावना मीना, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, अमलोरी प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर अनिन्दो सिंन्ह, सुचीन्द्रा सिंन्हा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया और वही प्रात:काल की बेला पर जहा चिड़ियो की चहचहाहट सुनाई दे रही थी और वही दूसरी ओर सिंगरौलीवासी अपने मन मे स्वच्छता का संकल्प रन फार स्वच्छता हाफ मैराथन में अपनी सहभागिता निभाने के लिये तैयार खड़े थे और देखते ही देखते प्रात: 5 बजे से ही प्रतिभागियो एवं दर्शको की भीड़ से राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम भर गया और वही एक ओर जहा प्रतिभागी दौड़ के लिये तैयार खड़े थे वही दूसरी ओर खड़े दर्शको के द्वारा तालियो की गड़ग़ड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया जा रहा था ।

इस दौड़ में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो से लेकर 60 वर्ष के आयु तक के बुजुर्गो ने भाग लेकर लोगो स्वच्छता का संकल्प लेने के लिये प्रेरित किया और वही रन फार स्वच्छता हाफ मैराथन का आयोजन जिले मे दूसरी बार किया गया ।

वही इस अवसर पर सीधी/ सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक ने प्रतिभागियो की हौसला आफजाई की वही इस इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग को बधाई देते हुये कहा कि आज सचमुच में ऐसा लग रहा है कि स्वच्छता के लिये पुरे सिंगरौलीवासी तत्पर है और यह हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल है जो आज देखने को मिल रही है और उन्होने कहा कि जब हम मिलकर अपने शहर,गाव, कस्बे को स्वच्छ रखेगे तभी हम स्वस्थ्य रहेगे ।

सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा भी अपने उद्बोधन में रन फर स्वच्छता मैराथन में सम्मलित हुये प्रतिभागियो सहित उपस्थित दर्शको का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि आज हम साथ में सकल्प करते हुये है कि अपने नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022 में प्रथम स्थान पर लाने का मिलकर कार्य करेगे ।

देवसर विधायक सुभाष बर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि *”दौड़ेगी सिंगरौली – जितेगा स्वच्छता”* हम सब का एक संकल्प सिंगरौली नगर निगम को स्वच्छता रैकिंग मे पहले स्थान पर लायेगे और उन्होने देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को शहर गाव में चलायी जा रही स्वच्छता मुहीम के लिए आभार व्यक्त किया ।

*इस मैराथन दौड़ में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया था पुख्ता इंतजाम*

इस मैराथन दौड़ में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिये चाकचौबंद व्यवस्था की गयी थी जिसके तहत सभी प्रतिभागी अपने अपने गन्तव्य स्थलो से वापस बिना किसी रूकावट के पहुचे और वही सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जहा अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं एसडीएम ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम आर.पी. सिंह, सीएसपी देवेश पाठक के द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही थी ।

मैराथन दौड़ 21 किलोमीटर की दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान तामसी सिंह ने प्राप्त किया वही दूसरा स्थान बेबी कुमारी तथा तीसरा स्थान मनीषा सिंह ने प्राप्त किया और वही पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान श्याम कुमार विंद, दूसरा स्थान पवन कुमार सिंह तथा तीसरा स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया और 11 किलोमीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान जुवेदा खातून ने प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पर सीता कली ने तथा तीसरा स्थान मधुप्रिया ने प्राप्त किया और वही पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान चंदन यादव, दूसरा स्थान लवकुश कुमार सिंह तथा तीसरा स्थान एस. शर्मा ने प्राप्त किया और वही 5 किलोमीटर महिला वर्ग में सालनी साकेत, दूसरा स्थान कुसुम साकेत तथा तीसरा स्थान सपना कुमारी ने प्राप्त किया और 5 किलोमीटर पुरूष वर्ग में पहला स्थान चंन्द्रकेश यादव, दूसरा स्थान शिवम गोस्वामी व तीसरा स्थान सुनील बैस ने प्राप्त किया और वही 5 किलोमीटर 60 वर्ष से अधिक आयु वालो में पहला स्थान नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान जयनारायण सिंह तथा तीसरा स्थान रिचकनराम ने प्राप्त किया और वही 5 किलोमीटर 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चो में पहला स्थान रितेश कुमार ने प्राप्त किया वही दूसरा स्थान बाल्मीक यादव तथा तीसरा स्थान जीतेन्द्र शाह नें प्राप्त किया और वही बच्चियो में पहला स्थान अंकिता मिश्रा, दूसरा स्थान कल्पना तथा तीसरा स्थान कुमकुम शाह ने प्राप्त किया ।

*राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ी बने सहभागी*

रन फार स्वच्छता सिंगरौली हाफ मैराथन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ियो ने शामिल होकर दौड़ में शामिल प्रतिभागियो की हौसला अफजाई कर उन्हे शुभकामना दी गयी जिसमें इंदुबाला, मोनिस मिश्रा आईपीएल के खिलाड़ी, जाफर अली रणजी ट्राफी खिलाड़ी , स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. डी.के. मिश्रा ने लोगो का उत्साह बढ़ाया और वही यू जस्ट रन कम्पनी के कोच जाकिर एवं इनकी टीम सागर सानू अंकित की सराहनीय भूमिका रही ।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकरो के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतिया देकर प्रतिभागियो सहित दर्शको की मनोरंजन किया गया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, लोकसेवा प्रबंधक रमेश पटेल, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर यू.पी. सिह, थाना प्रभारी नवानगर राघुवेन्द द्विवेदी, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री विद्युत अजित सिंह बघेल, एलडीएम अमर सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय एमयू सिद्दीकी, डीपीसी आर.के. दुबे, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, पी.के. सिंह, अनुज सिंह, भूपेन्द्र बहादुर सिंह, सहित जिला प्रशासन, नगर निगम पुलिस प्रशासन के अधिकारियो कर्मचारियो का सक्रिय योगदान रहा ।

*उक्त कार्यक्रम के दौरान मेयर काउसिंल के पूर्व सदस्य देवेश पाण्डेय,पूर्व पाषर्द सीमा जायसवाल, समाजसेवी पूनम गुप्ता, संजय दुबे, वीणा तिवारी, एनसीएल के अधिकारी सतीष झा, पी.के. त्रिपाठी, अमरेन्द कुमार एवं एनटीपीसी के अधिकारी गण, औद्योगिक कम्पनियो के अधिकारी, आइइसी मैनेजर अशीष शुक्ला,सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द सिंह, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह सहित इस कार्य मे लगे हुये विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...