Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम आयुक्त ने शहर का निरीक्षण करते हुये सड़क व नाली पर भवन निर्माण सामग्री को जप्ती कर जुर्माने की हुई कार्यवाही, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/02/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम अमला के साथ शहर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुये एवं 27 फरवरी को होने वाले *”स्वच्छता हाफ मैराथन”* दौड़ के रूट परसौना से इंद्रा चौक तक का जायजा लिया गया ।

वही पर जहां पर मेन रोड के किनारे सड़क व नाली पर रखे भवन निर्माण सामग्री गिट्टी – बालू, ईट वगैरह पड़ा हुआ था और वही भवन निर्माण मालिकों के ऊपर सुबह – सुबह 2 जगहों पर लगभग ₹3000 रुपये की जुर्माने की कार्यवाही करते हुये भवन निर्माण सामग्री को जेसीबी लगाकर जप्ती की गयी और वही पर सख्त चेतावनी दी गयी कि भवन निर्माण सामग्री सड़क व नाली के ऊपर न रखें ।

मौके पर नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, अतिक्रमण अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के. सिंह, विशाल खत्री, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, राजू दीपक, रोहित चौरसिया, रोहित सिंह सहित सफाई मित्र मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...