Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करने वाले प्राचार्य को मुख्यमंत्री से निलंबित करने की मांग की

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन कर्नाटक से हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर मचे बवाल ने अब मध्यप्रदेश को भी अपने आगोश में ले लिया है वही मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने हिजाब को प्रतिबंधित करने की बात कही थी फिर विरोध उठने की वजह से सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त हिदायत देते हुये शिक्षा मंत्री को अपने बयान से यूँ टर्न लेने को कहा और शिक्षा मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुवे यू टर्न लिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार का पक्ष रखते हुये अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का हिजाब पर कोई भी प्रतिबंध का प्रस्ताव नही और न ही सरकार ने कोई आदेश दिया है जो अब मध्यप्रदेश के दतिया में पी जी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा एक लिखित आदेश में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगायी है और वही बताते है कि इससे साबित होता है कि मध्यप्रदेश सरकार को दतिया पी जी कॉलेज के प्राचार्य ने ठेंगा दिखाया है।

मध्यप्रदेश में हिजाब प्रतिबंध को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ जिला सिंगरौली के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने दतिया के पी जी कॉलेज प्राचार्य को प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है और उन्होंने बताया कि दतिया प्राचार्य की मानसिकता एक विशेष धर्म को टारगेट करने वाली विचारधारा है और साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के नियमों को भी धता बताने वाली विचारधारा है इसलिए प्राचार्य को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिये ।

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री मामले को संज्ञान में ले और दतिया के प्राचार्य को सस्पेंड कर सुशासन का परिचय देने की बात कही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...