
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली पुलिस वेलफेयर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का माजन मोड़ (राजीव चौक) स्थित यातायात थाना के सामने कल रविवार दोपहर को विधिवत पूजन के पश्चात रीवा ज़ोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आईपीएस केपी वेंकटेश्वर राव व सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के हाथों फीता काटकर शुभारंभ किया गया ।

इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन आईपीएस मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, एसपी बीरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, एडिशनल एसपी अनिल सोनकर, सीएसपी देवेश पाठक, निरीक्षक अरूण पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी सहित तमाम थानों के प्रभारी, महिला थाना प्रभारी डीएसपी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, आरआई आशीष तिवारी सहित तमाम समाजसेवी, राजनीतिक पार्टियों के नेता व पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
*वही बताया जा रहा कि पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप से जो भी आमदनी होगी उसका उपयोग जरूरतमंद पुलिस परिवारों व समाज के गरीब तबके के जरूरतमंदों पर उपयोग किया जायेगा और वही पेट्रोल पंप के शुभारंभ से आम जन को सही नाप व शुद्ध पेट्रोल – डीजल की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal