ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/01/2022

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत गड़हरा (पौड़ी नौगई) स्कूल के पास एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति साइकिल सवार को बीती रात में अज्ञात वाहन ने ठोक दिया जिसे सिर और मुंह में गम्भीर चोटे आयी जो इस ठंड में सड़क के किनारे रात भर पड़े रहे और वही कोई राहगीर के माध्यम से पुलिस व एम्बुलेंस वगैरह को समय रहते सूचना दी गयी होती तो जान बच सकती थी ऐसा लोगो का मानना है ।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह होते ही खुटार चौकी पुलिस द्वारा आनन-फानन में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढन पहुंचाया गया जिसे डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित किया और शव को अस्पताल से पीएम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया और मौके पर परिजन व नात – रिश्तेदार पहुँचे है ।
मृतक के पुत्र धर्मेंद्र शाह ने बताया कि मेरे पिता जी है जो नाम मायाराम शाह पिता रामप्यारे शाह उम्र लगभग 51 वर्ष निवासी झांपी पिपरा पोस्ट पौड़ी नौगई थाना बैढन के हैं जो हम लोग 3 भाई व 1 बहन है हमारे पिता जी बैढन से मजदूरी का काम करके प्रतिदिन की तरह लौटते थे जो कल घर नही पहुँचे उन्होंने अपनी आप बीती बात बताई परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal