
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रिलायंस ग्रुप के संस्थापक स्व. धीरूभाई अंबानी के जन्म दिवस पर सासन पावर की कोयला खदान मुहेर – अमलोरी विस्तार परियोजना मे “फिटनेस इज आवर थेरेपी” फिटनेस ही अपना उपचार नाम से 5.27 किलोमीटर की दौड़ और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयेाजन किया गया ।

वही पहले मिनी मैराथन मे 210 से अधिक प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जबकि रक्तदान शिविर मे परियोजना के कमर्चारियो ने काफी जोश दिखाते हुये लगभग 60 से अधिक लोग नामांकन करते हुये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 लोगो ने रक्तदान किया ।
वही कार्यक्रम मिनी मैराथन को परियोजना के डायरेक्टर उमेश महतो और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मिनी महतो और प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यो ने हेलीपैड ग्राउन्ड से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और इस दौड़ मे भाग लेने वालों का उत्साह देखने को मिला था जो हेलीपैड से प्रारंभ होकर स्टोर डी.डी.यू. मेन गेट से टी.एच. 04 और फिर वापस हेलीपैड तक के रास्ते पर वालेंटियरों द्वारा पानी, ग्लूकोज, प्राथमिक उपचार इत्यादि की उत्तम व्यवस्था की गयी थी और वही कायर्क्रम में नारायणी महिला मण्डल, कमर्चारियों के बच्चों, श्रमिकों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस दौड़ की समाप्ति पर सेल्फी, ग्रुप सेल्फी और जलपान की सुविधा रही और आयोजक मण्डल द्वारा विजेताओं को ट्राफी, सटिर्फिकेट से प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
वही विजेताओं में श्रमिक श्रेणी से दीपक राजपूत, प्रमोद प्रजापति, दिनेश कोल और वही महिला (18 की आयु) में आशा द्विवेदी, आयुशी प्रियदर्शनी, दीपिका शाहू, अस्मिता दुबे और महिला 45 की आयु में श्रीमती मिनी महतो, अन्नपूर्णाराय, रेखा कुमारी, विजया भारती और वही पुरूष 18़ की आयु मे लालबाबू साकेत, संजीव कुमार सिंह, रवीश कुमार, पुरूष 45़ की आयु में जयकुमार पाण्डेय, जवाहर सिंह, संजय कुमार सेंगर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता रहे दौड़ के समापन पर एडमिन विभाग द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सुरूचिपूर्ण जलपान कराया गया ।
वही स्व. धीरूभाई अंबानी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित इन शानदार कायर्क्रमो पर श्री महतो द्वारा देश के महान उद्योगपति और रिलायंस समूह के संस्थापक को याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की और वही खेल-संस्कृति कमेटी, सी.एस.आर. व मेडिकल टीम को इन सफल कायर्क्रमो की बधाई दी और वही उमेश महतो ने अपने उद्बोधन में कोरोना के बाद इस तरह के आयोजन और फिटनेस पर बल दिया और कहा कि ये खेलकूद और दौड़ जीवन मे एक नई उपचार और उत्साह पैदा करने वाले होंगे और वही रक्तदान करने जैसे पुनीत कार्य से जरूरतमंदो को जीवनदान करने से जीवन मिलता है और स्व. धीरूभाई अंबानी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इस कायर्क्रम में माइंस एजेन्ट/टेक. प्रमुख मनोज कुमार सिंह, माइंस मैनेजर/आपरेशन प्रमुख ऋषि श्रीवास्तव, एच.ई.एम.एम. मेंट. प्रमुख संजय कुमार एवं ड्रैगलाइन मेंटेनेंस प्रमुख संजीव सिन्हा इत्यादि वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति रही ।
उक्त कायर्क्रम के सफल आयोजन में खेल एवं सांस्कृतिक कमेटी के जयंत कुमार सिंह, मुद्धू निवास, एडमिन के आषुतोष मिश्रा, फायर एवं सेक्युरिटी के शंकर सिंह परिहार, रेडक्राॅस के डा.आर.डी. द्विवेदी, सी.एस.आर. मेडिकल के फुजैल अहमद, डा. माॅझी और उनकी टीम की अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal