Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली ने जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर उपचार में लापरवाही करने के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, डॉक्टर ने बच्ची को जड़ा थप्पड़, कार्यवाही की उठी माँग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला सिंगरौली के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढन अस्पताल के मरीजों के उपचार में आये दिन लापरवाही करने के विरोध में आज श्री करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि 6 दिन बीत जाने के बाद अभी तक सीटी स्कैन वगैरह न करने व एमएलसी को बिगाड़ने को लेकर के आज अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर माँग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया और वही अस्पताल परिसर में अपनों माँगो को अड़े हुये है और वही मौके पर कोतवाली थाना बैढन की पुलिस मौजूद रही ।

वही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह (बबलू सिंह) ने बताया कि विगत दिवस दिनांक 23/12/2021 को जरहा गॉव में एक बुजुर्ग लगभग 60 वर्ष दूसरे युवा साथी को हाथ – पाव और सिर में गंभीर घातक चोटें आयी थी जिसे उपचार को लेकर के अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आयी है ।

वही बताते हैं कि 6 दिन बीत जाने के बाद तत्काल सिटी स्कैन नही हुआ है और वही मांग है कि सही एमएलसी दुरुस्त कराते हुये धारा बढ़ाने मांग पर अड़े हुये हैं ।

वही इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तीसरे मंजिल पर जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में नौगढ़ निवासी 15 वर्ष की बच्ची को ड्यूटी के दौरान एक ने डॉक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया और लड़की बताती है कि हमारी मौसी अस्पताल में भर्ती है जिसे सहायिका ने बुलाया था इसी दौरान डॉ श्री तोमर ने थप्पड़ जड़कर बाहर भगा दिया वही बाहर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान श्री करणी सेना के सदस्यों ने डॉक्टर की गुंडागर्दी पर भड़क गये और उक्त डॉक्टर पर कार्यवाही की माँग की है ।

मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह (बबलू सिंह), महाराणा प्रताप सिंह (मंटू सिंह) विक्रम सिंह सहित पदाधिकारी व सदस्य के साथ – साथ जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर से डॉ.ओ.पी. झा, डॉ. पंकज सिंह, डीपीसी सुधांशु, कोतवाली थाना से एसआई उदय करिहार, एएसआई पप्पू सिंह, पंकज सिंह चंदेल सहित अस्पताल परिसर में अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...