Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोतवाली थाना के निकट बने पुलिस अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस के लोग भी करा सकेंगे उपचार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन थाना कोतवाली परिसर के बगल में बने पुलिस अस्पताल में ओपीडी का शुभारंभ कल दिनांक 29/12/2021 दिन बुधवार की किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नि:शुल्क में परामर्श दिया जायेगा और वही साथ ही उपलब्ध सामान्य दवाये भी नि:शुल्क रूप से उपलब्ध करायी जायेगी l

यह ओपीडी पूर्व में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिये संचालित थी अब यह ओपीडी जनसामान्य के लोगो के लिये भी सर्व सुविधा युक्त उपलब्ध रहेगी जिसमें विशेषज्ञ के रूप में चिकित्सक श्रीमती आरती सिंह गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ. जी.पी. मंडल मेडिसिन, डॉ. अभिनव सिंह मेडिसिन के रूप में अपनी चिकित्सकीय परामर्श मंगलवार और शुक्रवार को सायं 4:00 से 6:00 उपलब्ध करायेगे और वही चिकित्सक मिश्रा पाली क्लीनिक के एमडी डॉक्टर डॉ डी.के. मिश्रा द्वारा सहयोग प्रदान कर ओपीडी में उपलब्ध कराये जा रहे हैं ।

वही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी अनुरोध है कि वह यदि अपना नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराना चाहते हैं तो वह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं l

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...