Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कल बीती रात में अज्ञात वाहन व मोटर साइकिल में भिड़ंत होने से बाइक में सवार पिता – पुत्री को आयी थी गम्भीर चोटें, उपचार के दौरान हुई मौत, पुत्री बनारस रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/11/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के करहिया गांव के पास कल विगत दिवस बीती रात लगभग 8:00 बजे एक अज्ञात वाहन एवं मोटर साइकिल सवार में भिड़ंत होने से पिता – पुत्री को गंभीर चोटें आयी थी जिसे खुटार पुलिस चौकी स्टाफ द्वारा आनन-फानन में जिला अस्पताल के सह ट्रामा सेंटर बैढन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर उपचार के दौरान गम्भीर घायल युवक कुलदीप साकेत की मृत्यु हो गयी ।

वही बताते है कि मोटर साइकिल में सवार पुत्री उम्र 3 वर्ष को गम्भीर चोटें आयी है जिसे उपचार हेतु बनारस के लिये रेफर कर दिया गया है वही मृतक की पत्नी 8 माह की गर्भवती भी है और इस दुःख की घड़ी में पत्नी एवं मां रो – रो कर बुरा हाल है ।

बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप साकेत पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी बेतरिया पोस्ट- करसुआ थाना माड़ा के है जो एनटीपीसी विध्यनगर प्लांट के अन्दर मजदूरी वगैरह का कार्य करते थे जो नगवां करसुआ से विन्ध्यनगर स्थित अपने कमरे पर आ रहे थे तभी रास्ते मे करहिया गाँव मे यह घटना घटी है और वही खबर लिखे जाने तक परिजन – नात रिस्तेदार पुराना जिला चिकित्सालय बैढन के पीएम हेतु पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...