भोपाल में आयोजित “स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला सम्मान समारोह” में निगमायुक्त आर.पी. सिंह हुये सम्मानित
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन स्वच्छता के पैमानों में नगर पालिक निगम सिंगरौली बेहतर प्रदर्शन करते हुये लगातार नई ऊँचाई प्राप्त करते जा रहा है आज उसी कड़ी में भोपाल में आयोजित “स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला” अंतर्गत स्वच्छता की बुनियाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें निगम आयुक्त आर.पी. सिंह को सूखे कचरे के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रथम पुरस्कार नगरीय आवास एवं विकास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्राप्त हुआ और वही सूखे कचरे (मटेरियल फैसिलिटी) में सिंगरौली को 200 अंकों में से 188 अंक प्राप्त हुये ।
गीले कचरे के निष्पादन और कम्पोस्ट यूनिट के सफल संचालन के लिये भी सिंगरौली को 200 में कुल 192 अंक प्राप्त हुये और इस कैटेगरी में भी नगर पालिक निगम सिंगरौली को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
वेबिनार के माध्यम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों में पुरस्कार की घोषणा होते ही हर्ष व्याप्त हो गया ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम सिंगरौली “स्वच्छ सर्वेक्षण 2020” में बेहतर प्रदर्शन करते हुये नये आयाम तय की थी जिसमे शहर को ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफिकेट, कचरा मुक्त शहर में थ्री स्टार शहर, “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020” के 3 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में सिंगरौली प्रदेश स्तर पर 6 वां और देश मे 15 वें स्थान पर सफलता हासिल कर चुका है ।
“स्वच्छ भारत मिशन” के नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य ने शहर को समर्पित करते हुये कहा कि नागरिको की सहभागिता और समर्पण से ही उपलब्धि हासिल हुई है जिसे निरंतर आगे बढ़ाते हुये और सफल कार्य करते हुये प्रदेश व देश स्तर पर सिंगरौली को काम करना है ।
स्वच्छता की बुनियाद कार्यक्रम में नगरीय आवास एवं विकास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी 406 निकायों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी निकायों को बधाई देते हुए कहा कि “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” की तैयारी सभी सुदृढ करें और मध्यप्रदेश को उत्कृष्टता में और आगे लेकर आये।
उक्त कार्यशाला में नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह, आईईसी मैनजर आशीष शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह व सन्तोष तिवारी, स्वच्छता प्रकोष्ठ शशांक गौतम, प्रतीक्षा सिंह, भानुप्रताप व नितेश सिंह ने सहभागीता रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
