
ब्रेकिंग न्यूज़ – 26/08/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :-विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी क्षेत्र के जैतपुर ग्राउंड वार्ड नं० 20 में स्थित दिनाँक 25/08/2021 कोबाबा साहब डॉ.अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गुटखा पान खाकर थूकने एवं प्रतिमा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया।

जिसकी सूचना मिलते ही बाबा साहब को मानने वालों मे आक्रोश व्याप्त हुआ।
वार्ड नं० 20 के पार्षद श्रीमती संगीता देवी समेत ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिनाँक – 26/08/2021 को लिखित रूप से थाना विंध्यनगर में मामला दर्ज कराई है।
लोगों का कहना है :-जिस तरह से असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरीके की घटिया एवं शर्मनाक कृत किया गया है प्रशासन यदि इन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर कार्यवाही नहीं करती तो आंदोलन एवं धरने के लिए भी तैयार हैं। जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal