ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में जिला स्तर पर सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने परेड की सलामी ली और उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया और वही ध्वजारोहण के उपरांत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया ।

वही कोविड-19 कोरोनाकाल में इस बार स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम वगैरह नहीं हुआ और जिले के राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को देवसर विधानसभा – 81 विधायक सुभाष रामचरित्र – जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा – जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर डीपी वर्मन, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, तहसीलदार जितेंद्र वर्मा सहित जिले के पुलिस विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी – कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal