Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नही रुक रहा है NCL से कोयले का चोरी जिम्मेदार क्यो है असफल।।

सिंगरौली से वाराणसी जा रहा एनसीएल का तीन ट्रक कोयला पिपरी में जप्त

हिम्मत समाचार/सिंगरौली:– एनसीएल में बड़े पैमाने पर हो रही कोयले की चोरी पर अंकुश लगा पाने महकमा असफल साबित हो रहा है। बताते हैं कि सिंगरौली से वाराणसी के लिए जा रहा चोरी का तीन ट्रक कोयला आज चेकिंग के दौरान वन रेंज पिपरी में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी पिपरी बीके पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह पेट्रोलिंग में निकले हुये थे कि चेकिंग के दौरान तीन ट्रक अबैध कोयला परिवहन करते पकड़े गये जिनका नंबर OD16G/ 8111, OD16F/9011 एवं ID16AF/9871 हैं। बताते है कि उक्त तीनों ट्रक भागने के फिराक में थे की प्रभागीय वन अधिकारी रेनुकूट मनमोहन मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे सघन चेकिंग जांच अभियान के दौरान पकड़े गए। श्री पाण्डेय के अनुसार कोयला से लदे तीनो ट्रक बिना टीपी के अबैध परिवहन कर रहे थे, जिनके ऊपर सीज की कार्यवाई की गई हैं। तीनो ट्रकों को सीज करते हुए रेंज कार्यालय पिपरी में खड़ा कराया गया है। पूछताछ के दौरान सिंगरौली से एनसीएल का कोयला लेकर आना बताया गया है।

आप को बता दे कि NCL परियोजनाओं से इतने बड़े पैमाने पर कोयला चोरी हो रहा है लेकिन NCL प्रबन्धन द्वारा उन चोरियों को रोकने में असफल है इससे पहले भी कई बार कोयला से भरे ट्रके पकड़ाई है लेकिन हर बार उसपे कार्यवाही को लेकर NCL प्रबन्धन उदासीन ही दिखी है जैसे उसे कोई मतलब ही न हो ऐसे में कोयला चोरी कैसे रुकेगा।।।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रमुख रूप से वन छेत्रीय अधिकारी बीके पाण्डेय , धीरेंद्र मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव,एवं फूलचंद्र वन रक्षक आदि उपस्थित रहे। आश्चर्य की बात तो यह है कि अर्से से गिरोह सक्रिय है, लेकिन आजतक इनपर महकमा द्वारा कोई कारगर कदम नही उठाया गया, न हीं एनसीएल के संबंधित अधिकारी इस पर कोई रुचि दिखाई ।संबंधितों का नजर अंदाज कंपनी के लिये अब भारी पड़ रहा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...