बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार के नेतृत्व में महिला कांग्रेस सिंगरौली द्वारा सर्किट हाउस बैढ़न से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुये प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।

इस पैदल मार्च के दौरान महंगाई विरोधी नारे बैनर तथ्यों के साथ गगनचुंबी नारों के साथ सैकड़ों महिलाओं के साथ जिले के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसी नेता शामिल हुये और वही कांग्रेसियों ने हुंकार भरी और वही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी ।
आज के दिन में बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता का जीवन जीना मुश्किल हो गया है और बढ़ते हुये डीजल पेट्रोल के दामों ने किसानों और गरीबों पर प्रहार हो रहा है जैसे गैस के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं मोदी सरकार में आम जनता बेहाल है और भाजपा सरकार निरंकुश हो गयी है यदि महंगाई पर रोक नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी ।
उक्त बढ़ती मंहगाई के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शशिकला पाण्डेय, बिंदु पाण्डेय (उपाध्यक्ष), सावित्री सिंह (पूर्व पार्षद), बंतो कौर (पार्षद), रिया कौर (उपाध्यक्ष यूथ महिला ), सरोज तिवारी, सावित्री प्रजापति, चंपा देवी, मुन्नी सिंह, मानकुमारी, पार्वती, रिया गिल और साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, परिवहन प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), प्रवीण सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, मनोज सिंह अध्यक्ष यूथ इंटक, पंकज पाण्डेय ( एनएसयूआई जिलाध्यक्ष), अजय सिंह (डब्बू) विधानसभा अध्यक्ष, अखिलेश कुमार पाण्डेय, बृजेंद्र शर्मा जिला महामंत्री, संजय शाह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार, दयानिधि दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal