बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनजीओ “महात्मा फुले फाउंडेशन” के द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 28 के कचनी गांव के वार्डवासियो द्वारा नगर निगम प्रशासन को इसके पूर्व कई बार आवेदन पत्र व धरना प्रदर्शन कर चुके है और वही जन समस्याओ का निराकरण न होने की स्थिति में मजबूर होकर जो आज दिनांक 15/07/2021 को भारी संख्या में वार्ड के पुरुष महिलाये द्वारा कचनी गाँव से नगर निगम कार्यालय गेट तक रैली जुलूस सनिकालकर नगर निगम कार्यालय गेट के सामने माँगो लेकर धरना प्रदर्शन व नारे बाजी कर निराकरण हेतु 10 सूत्रीय माँग पत्र का ज्ञापन सौपा ।

वही फाउंडेशन जिलाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने आरोप लगाते बताया कि मांग पत्र इस प्रकार है नगर निगम वार्ड क्र.28 कचनी गांव में व्याप्त समस्त सड़क सीवर पाइप लाइन डालने से खराब हो चुकी है जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जिससे लोगों का आवागमन में पूरी तरह से बाधित है ठीक कराया जाये ।
कचनी में जगह जगह कचरा कूड़ा पड़ा है और वही सफाई के नाम पर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिवर्ष लाखो रुपये बर्बाद होता है और सफाई नहीं कराया जाता है और कचनी में खेल का मैदान नहीं है खेल मैदान – आंगनबाड़ी केंद्र – सामुदायिक भवन टूटी फूटी सड़के व नालिया बनवाने की मांग की है और वही जिनका बीपीएल राशन कार्ड बना है वही कुछ कारणवश बीपीएल राशन कार्ड से नाम कट गया है तत्काल जोड़े जाने की मांग की है और कचनी गाँव के लोगों का जीवन यापन कृषि पर आधारित है और आवारा पशु द्वारा उनके फसलों को नुकसान कर देते हैं और किसानों की समस्याओं को देखते हुये तत्काल आवारा पशुओं को बंद किया जाये ताकि किसानों की फसलों का नुकसान से बचा जा सके और वही कचनी में हायर सेकेंडरी स्कूल कई वर्षों से संचालित है परंतु विद्यालय में अध्यापकों की कमी है उस कमी को तत्काल पूरा किया जाये ताकि बच्चों का भविष्य बचाया जा सके ।
इसी प्रकार वार्ड क्र.28 के सब इंजीनियर ओ.पी. द्विवेदी का कचनी गांव के लोगों द्वारा काफी विरोध है जिसके कारण आवास के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जाते हैं जिसका पैसा नहीं मिलता है उसका पेमेंट रोक रोग रोक देते हैं और वही सब इंजीनियर ओपी द्विवेदी को तत्काल हटाये जाने की है और इसी प्रकार अन्य मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को माँगपत्र का ज्ञापन सौपा गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal