बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 12 व 12 जुलाई को प्रात: 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

जिसमे इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाण्डेय ने समस्त संकुल प्रचार्यो को निर्देश दिये है कि अपने संकुल अंतर्गत द्विवांगत कर्मचारियो के अश्रित सदस्यो के पात्रतानुसार अनुकम्पा का आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप मे पूर्ति करते हुये परिवार के सभी सदस्यो के सहमत शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखो के सहित 3 दिन के अंदर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करे ।
उन्होने कहा कि यदि संकुल अंतर्गत किसी भी पात्र आवेदक का नाम किसी भी कारणवस छूटता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित संकुल प्राचार्य की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal