Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि वार्ड 41 के हितग्राही समग्र आईडी में नाम जुड़वाने सुधरवाने हेतु नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटने को है मजबूर विद्यालय में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30 जून, बना चिंता का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/06/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र का इकलौता गनियारी के इंदिरा वार्ड 41 के हितग्राहियों के समग्र परिवार आईडी में नया नाम जोड़ने – काटने – नाम सुधारवाने हेतु नगर निगम कार्यालय का कई दिनों से हितग्राही चक्कर काटने को मजबूर हैं ।

वही हितग्राही बताते हैं कि यह समस्या लगभग 3 महीने से अधिक हो जाने के बादजूद भी समग्र परिवार आईडी में आधार लिंक करने नये नाम जोड़ने और नाम सुधार करवाने के लिये वार्ड क्र 41 के कई हितग्राहियो द्वारा पूर्व में कागज वगैरह वार्ड प्रभारी को दिया गया है जो बीच मे लगभग दो माह अधिक तक कोविड -19 लॉकडाउन व अनलॉक होने के कारण नगर निगम कार्यालय में कार्य ठप्प रहा जिसके कारण कार्य नही हो सका ।
वही बताते है कि नगर निगम के सामाजिक सुरक्षा विस्तारक अधिकारी द्वारा वार्ड प्रभारी को वार्ड क्र 41 गनियारी का समग्र परिवार आईडी का पोर्टल पासवर्ड दिया गया था जो करप्ट है जिसके कारण हितग्राहियों को समस्या आ रही है और वही बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और हितग्राही बताते है कि विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कराने हेतु 30 जून 2021 तक अंतिम तिथि है इसके वजह से हितग्राही समग्र आईडी नाम जुड़वाने के लिये परेशान देखे जा रहे हैं ।

जिसके कारण विद्यालय में आरटीई के तहत और अन्य विद्यालयो में एडमिशन कराने हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में बताते हैं कि 30 जून 2021 तक समग्र आईडी में नाम जुड़ना और सुधार नहीं हो पाता है तो विद्यालय में एडमिशन न होने से बच्चे शिक्षा से वंचित हो जायेगे और भविष्य से खिलवाड़ होगा ।

इनका कहना है

वही नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वार्ड क्र. 41 गनियारी के समग्र आईडी का आईडी पासवर्ड करप्ट हो चुका है जिसके लिये ईमेल वगैरह भोपाल करवाया जा चुका है जो भोपाल से गड़बड़ी बतायी जा रही है आईडी पासवर्ड सुधरवाने का लगातार प्रयासकिया जा रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...