
ब्रेकिग न्यूज – 27/06/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार बरसात के मौसम को देखते हुए स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा जयन्त जोन के समस्त सफाई सैनिकों को रेनकोट का वितरण किया गया।
इनका कहना है – स्वच्छता निरीक्षक जितेन्द्र सिँह का कहना है यह सफाई कर्मी साल के 12 महीने अपनी सेवा देते हैं इसलिए बरसात को देखते हुए इन्हें रेनकोट का वितरण किया गया है जिससे वे बरसात के महीने में भी अपने कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन कर सकें।
मौके पर उपस्थित रहे – स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, करण, छोटू कुमार, अजीत भारती, राम गणेश, धीरेंद्र प्रजापति, व अन्य सफाई कर्मी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal