Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के रोजाना मूल्य बढ़ा रही है – अरविन्द सिंह

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशन पर अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के नेतृत्व में आज दिनांक 11 मई 2021 को प्रात: 11:00 बजे से माजन स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने डीजल – पेट्रोल व रसोई के बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरवा अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा मोरवा स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया एवं इसी तारतम्य में बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष मिनाज खान द्वारा विंध्यनगर स्थित पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया ।

उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि अब तो हद हो गयी है महंगाई की जब पूरे देश में संकट की स्थिति है आम जनता आस लगाये बैठी हुई है कि हमें कुछ राहत मिले इस कोरोना महामारी के दौरान उस स्थिति में जब लॉकडाउन था तब महंगाई बढ़ती जा रही जनवरी माह में जो पेट्रोल 91 रुपए 46 पैसे और डीजल ₹81 62 पैसे था अब वह बढ़कर शतक से अधिक पार कर चुकी है ।

कोरोना जैसी महामारी में भी लोगों के पास रोजगार नहीं है लोग परेशान हैं उस स्थिति में मदद करने की अपेक्षा यह निकम्मी सरकार डीजल – पेट्रोल के दामों को बढ़ा रही है जो आज बढ़कर पेट्रोल का रेट ₹105 चार पैसा एवं डीजल ₹9416 पैसा से ऊपर चला गया है इसी तरह रसोई गैस का भी दाम बढ़ा दिया गया है खाने के सरसों का तेल का दर बेतहाशा बढ़ाकर ₹200 रुपये लीटर से पार हो गया है और इस गूंगी बहरी सरकार को कोई दर्द नहीं कोई हमदर्दी नहीं है इसे केवल अपना सरकार चलाना है यही सरकार जब देश में 2014 के पहले कांग्रेस की सरकार थी तब जब पेट्रोल ₹65 एवं डीजल ₹60 हुआ करता था और खाने का सरसों का तेल ₹65 लीटर था तब यही लोग सड़कों पर आकर के कभी साइकल चला कर तो कभी गैस सिलेंडर को सिर पर लेकर प्रदर्शन करते थे कि अब नहीं चाहिये कांग्रेस की सरकार अबकी बार मोदी सरकार अब मैं उन्हीं से पूछना चाहता हूं कि अब वह साइकिल कहां गयी वह दिन कहां गये आज महंगाई चरम सीमा पर है लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लोगों के पास रोजगार नहीं है और लोगों के रोजगार छिन गये हैं ऐसे में हम लोग भी यही कहना चाहेंगे कि बहुत हुयी मोदी सरकार अब नहीं चाहिए मोदी सरकार और पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल – डीजल डलवाने आये आगंतुकों को गुलाब का फूल भेंट कर कहां गया कि आप लोगों ने फूल पर बटन दबाकर फूल वाली सरकार लायी थी और जिस सरकार ने आप सब को फूल (मूर्ख) बना दिया है और आपका कोई चिंता नहीं करने वाला यह तो मात्र दो और दो की सरकार है । मोदी और अमित शाह एवं अदानी और अंबानी आज अमीर होते जा रहा है और वही गरीब – गरीब होते जा रहा है अब मध्यमवर्गीय भी गरीब हो गया है मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और निकम्मी है यहां पर सबसे अधिक पेट्रोल डीजल के दाम हैं यहीं बगल के यूपी में मध्य प्रदेश से डीजल व पेट्रोल के दाम कम हैं और शहर अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि यदि ये सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम नहीं घटाती है तो आज हम लोग सांकेतिक धरना पर बैठे हैं आने वाले समय में देश व प्रदेश के आह्वान व निर्देशन पर सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के अध्यक्ष मिन्हाज खान शहनवाज द्वारा भी विंध्यनगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करते हुये कहा गया यह गूंगी बहरी सरकार यदि इस मूल्य वृद्धि दर को नहीं रोकती है तो आगे भी अखिल भारतीय कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन पर और शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। 

वही माजन मोड़ पेट्रोल पंप स्थित कार्यक्रम में रविंद्र द्विवेदी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर रामलल्लू शाह अध्यक्ष किसान कांग्रेस श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार अध्यक्ष महिला कांग्रेस सिंगरौली श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस श्रीमती बंतो कौर पूर्व पार्षद सुरेश दुबे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ लखनलाल शाह जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रवीण सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस पंकज पाण्डेय जिला अध्यक्ष एनएसयूआई रमेश कुमार शाह महामंत्री विजय वर्मा पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस अजय सिंह डब्बू विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मनोज सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अजय सिंह चंदेल महामंत्री केपी सिंह महामंत्री मनीष कुशवाहा जिला अध्यक्ष सेवादल यूथ कांग्रेस गौरव चौरसिया कार्यकारी समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष मोरवा संजय कुशवाहा श्री अनिल डुफारे सहित कई कांग्रेसियों की उपस्थिति सराहनीय रही। 

वहीं विन्ध्यनगर में पंडित रामअशोक शर्मा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस, कुंदन पांडेय प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य, सीपी शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता, मोहम्मद शाहनवाज खान ब्लॉक अध्यक्ष बैढन, रामनिवास तिवारी जिला अध्यक्ष आई टी सेल, रामब्रिज कुशवाहा, सोनू शेख, इरशाद भाई आदि जिला – ब्लाक के कई पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...