Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम क्षेत्र में बाजारो के दुकानो को खुलने के दिन हुये निर्धारित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अनलाक आदेश के परिपालन मे बाजारो एवं दुकानो का 1 जून 2021 से संचालन किये जाने हेतु नगर निगम क्षेत्र के बाजारो के दुकानो को खोलने का दिन उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली ऋषि पवार के द्वारा निर्धारित कर आदेश जारी किये गये है और वही आदेश के अनुसार माजन मोड़ से इन्द्रा चौक नवजीवन बिहार तक रोड के दाहिने तरफ की दुकाने सोमवार – बुधवार – शुक्रवार को संचालित होगी एवं बाये तरफ की दुकाने मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को संचालित होगी और इसी तरह से माजन मोड़ से निगाही मोड़ दाहिने ओर की दुकाने सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा बाये तरफ की दुकाने मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी ।

वही माजन मोड़ से परसौना तक कि दाहिने तरफ की दुकाने सोमवार – बुधवार – शुक्रवार तथा बाये तरफ की दुकाने मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी और इसी तरह से काली मंदिर रोड बैढन उत्तर से दक्षिण दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार- शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार तुलसी मार्ग उत्तर से दक्षिण दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार – शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार- गुरूवार एवं शनिवार, थाने से अम्बेडकर चौक दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार, बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार, शारदा लाज से काली मंदिर रोड तक दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार तथा शुक्रवार, बाये ओर की दुकाने मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार, बस स्टैड कैम्पस की दुकाने गेट के दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार – शुक्रवार एवं तथा गेट के बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी ।

इसी तरह से अम्बेडकर चौक से बीजपुर रोड दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी और वही इंद्रा चौक नवजीवन विहर से बनौली चौक दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार- गुरूवार – शनिवार को खुलेगी और इसी तरह से शिवाजी कम्पलेक्स नवजीवन विहार दुकान क्रमांक 1 से 34 तक सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार तथा दुकान क्रमांक 35 से 68 तक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी और वही लक्ष्मी मार्केट जयंत सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार, शंकर मार्केट जयंत मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार, गोल मार्केट जयंत सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार, मस्जिद मार्केट जयंत मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार, मोरवा मुख्य मार्ग शुक्ला मोड़ से भूसा मोड़ तक दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार, बाये ओर की दुकाने मंगलवार- गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी ।

वही जारी आदेश के अनुसार मोरवा अस्पताल तिराहे से बस स्टैण्ड से एलआईजी चौक तक पुराना बाजार सहित दाहिने ओर की दुकान सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी और वही मोरवा बस स्टैण्ड रोड से सर्किट हाउस तक दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार- गुरूवार एवं शनिवार को खुलेगी और वही जारी आदेश के तहत भाटिया वीडियो तिराहे से सब्जी मण्डी से लेकर मुख्य मार्ग तक कि दाहिने ओर की दुकाने सोमवार – बुधवार एवं शुक्रवार तथा बाये ओर की दुकाने मंगलवार – गुरूवार एवं शनिवार को संचालित होगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...