Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाकपा ने कोरोना काल में किसानों के समर्थन में व जिले के अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा मांगपत्र का ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/05/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना और ब्लैक फंगस – व्हाइट फंगस बीमारी से पूरा देश जूझ रहा है और वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरों को लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं ।

वही मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सरकार और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते विकराल रूप धारण कर लिया है और वही सैकड़ों लोग मौत के गाल में समा गये ।

वही देश में चल रहे किसान आंदोलन के 6 माह पूरे हो गये परंतु आज तक केंद्र सरकार के द्वारा किसानों से कोई बात नहीं किया गया और सरकार अपनी जीद पर अड़ी हुई है और वही किसान आंदोलन में आज भी डटे हुये हैं ।

लॉक डाउन की आड़ में श्रम कानून बिल पास कराया जा रहा है जिसमें श्रमिक कर्मी की अपूरणीय क्षति है और वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग इस प्रकार है – (1) कृषि पर लाये गये तीनों काले कानून को वापस लिये जाये (2) एमएसपी की गारंटी कानून बनाया जाये (3) सिंगरौली में पदस्थ कलेक्टर को तत्काल हटाया जाये (4) कोविड-19 व ब्लैक फंगस को ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट अस्पतालों को अधिग्रहित किया जाये ।

वही इन सभी बातों को लेकर के देश के महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम द्वारा सिंगरौली जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय को 4 सूत्रीय मांग पत्रों का ज्ञापन सौंपा गया ।

मौके पर कामरेड संजय नामदेव, अरुण सिंह, भगवान आश्रय नामदेव, सुशील अग्रहरी, विजय दुबे, मोहन विश्वकर्मा, अंकित दुबे, भागीरथी विश्वकर्मा, अंशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...