Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तीन माह का राशन नि:शुल्‍क वितरण किया जाना सुनिश्चित करें कोविड संकट के दौरान राशन वितरण का लाभ गंभीरता पूर्वक प्रदाय करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ – 09/05/2021

📡 हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-
सिंगरौली दिनांक 09.05.2021, कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने खाद्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी शासन के निर्देशानुसार तीन माह का राशन नि:शुल्‍क वितरण किया जाना सुनिश्चित करें । उन्‍होने कहा कि पात्रता पर्ची धारियों को वितरण का लाभ दें ।

कलेक्‍टर ने कहा कि कोविड संकट के दौरान राशन वितरण का लाभ गंभीरता पूर्वक करे, इस दौरान लोगों को खाद्य संकट एवं राशन से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो । जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि अस्‍थाई पात्रता पर्ची धारियों को भी तीन माह का राशन वितरण कराये , ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण लगातार करें ।

कलेक्‍टर श्री मीना ने विगत माह से राशन वितरण की स्थिति जानने तथा आगामी दो माह के राशन वितरण के उठाव की स्थिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों चर्चा की । उन्‍होने सभी उपखण्‍ड अधिकारियों एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिये है कि राशन वितरण सुनिश्चित करायें । कलेक्‍टर ने कहा है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के साथ राशन वितरण सुनिश्‍चित करायें । वितरण के दौरान सोशल डिस्‍टेसिंग, मास्‍क आदि का प्रयोग गंभीरता के साथ कराया जाय ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...