ब्रेकिंग न्यूज – 28/04/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- आपको बता दें मामला विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी स्थित सेक्टर B वॉटर टिटमेंट प्लांट के पास का है जहाँ ट्रैक्टर चालक सुखचैन सिँह देवसर
(चतरी) जिला सिंगरौली निवासी इट से लदे ट्रेक्टर को मढौली से गहिलगढ़ ले जा रहा था जिसपे अपने साली के साथ अपने बच्चे लगभग 5 वर्षिय को बैठा कर चला रहा था की अचानक दुद्धीचुआं सेक्टर बी. जयन्त वाटर टिटमेंट प्लांट के पास ब्रेकर पर अचानक ब्रेक मार दिया जिसके कारण 5 वर्षीय शिवम बोनट सीट से फिसल कर नीचे गिर गया जिसके कारण उसको सर में गम्भीर चोटें आई जिसको एक बाइक चालक के सहयोग से नेहरू चिकित्सालय जयन्त लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
