Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने दिखायी सख्ती

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/04/2021

हिर्रवाह में लगे बैरियर पर दूध वालो की दी हिदायत

तपती धूप भीषण गर्मी में नाका बैरियर पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने छाया पानी वगैरह की माँग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन करने वालों को पुलिस प्रशासन – नगर निगम और शिक्षा विभाग द्वारा जगह-जगह बैरिकेट व बैरियर लगाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है और कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुये दिखे और अनावश्यक लोगों को घरो की तरफ वापस भेजा गया ।

वही जिले के पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी और नगर निगम अमला द्वारा लगातार बेवजह अनावश्यक रूप से घूमने वालों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराने हेतु समझाइस दी गयी और वही “2 गज दूरी मास्क है जरूरी” के तहत लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले घर में रहें सुरक्षित रहें ।

हिर्रवाह पुल और नो इंट्री के पास गनियारी क्षेत्र में बैरियर पर लगा है जिसमे शिक्षा विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगायी गयी है जिसमें छाया वगैरह की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है और वही बैरियर के पास ड्यूटी में तैनात अध्यापकों के लिये छाया वगैरह व्यवस्था की माँग की है ।

वही गाँव के किसान दूध विक्रेता बताते हैं कि हिर्रवाह पुल पर लगे बैरियर पर ड्यूटी के दौरान दूध वालों को रोका गया और उनसे यह कहा गया कि दूध बेचने का लाइसेंस या पास होना जरूरी है नहीं तो कल से दूध लेकर शहर की तरफ नहीं जा सकते हैं और ऐसे मे ड्रग एवं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ओपी साहू से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि दूध वितरण के लिये सुबह 7:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 तक आवागमन कर दूध – फल – सब्जी होम डिलीवरी कर सकते हैं ।

वही जरूरी वस्तुएं किराना वगैरह भी सुबह 7:00 से सुबह 10:00 बजे तक पास लेकर होम डिलीवरी कर सकते है और जिनका पास नही बना है वह लोग कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ ओपी साहू ड्रग एवं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मो. 9893131911 से सम्पर्क कर होम डिलीवरी का पास बनवा सकते है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...