Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एक तरफ कोरोना के बढ़ते संक्रमण का खतरा तो दुसरी तरफ चोरों का आतंक जारी जयन्त क्षेत्र की जनता दहशत में

।।। साहब कब करेगें न्याय ।।।

हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त:-जयन्त चौकी अंतर्गत एक तरफ कोरोना का आतंक है तो दूसरी तरफ चोरों ने लोगो का जीना मुश्किल कर डाला है वही जयन्त पुलिस की सुस्त रवैया चोरों के मनोबल को और मजबूती प्रदान कर रही है जिसका नतीजा ये है कि चोरों द्वारा आए दिन कही न कही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

कुछ लोग तो चौकी जाकर अपना रिपोर्ट करवाते है कुछ ये सोच कर रिपोर्ट तक नही कराते की पुलिस को तो कुछ करना नही है तो काहे को पुलिस के लफड़े में फंसें।

▪️ऐसे ही एक चोरी का मामला शंकर मार्केट जयन्त में खड़ी गाड़ी दिनाँक 04/04/2021 को रात्रि के समय खड़ी गाड़ी से म्यूजिक सिस्टम टूल्स चोरों द्वारा गेट की डुप्लीकेट चाभी से गाड़ी का दरवाजा खोल कर चोरी कर लिया गया जिसे घटना स्थल से पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया लेकिन चौकी लेजाकर छोड़ दिया गया जिसकी सूचना गाड़ी मालिक द्वारा 07/04/2021 को लिखित रिपोर्ट में ये उल्लेख कर बताया गया कि जिस ब्यक्ति को पुलिस पकड़ कर चौकी लाई थी वही चोर है जो कि CCTV में दिख रहा है। लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई जिससे ये साबित होता है कि पुलिस की सुस्त रवैया ही चोरों के मनोबल को बढ़ावा दे रहा है।

▪️वही दुशरी घटना शंकर मार्केट में हनुमान मंदिर के दान पात्र को चोरों ने तोड़ कर दिनदहाड़े ले उड़े।।

▪️तीसरी घटना आज दिनाँक 17/04/2021 को बैगा बस्ती में एक राशन दुकान में छत का सीट तोड़ कर चोरों ने हजारों नगदी व समान पर हाथ साफ कर लिए निकल लिए जिसकी सूचना आज जयन्त चौकी में पीड़ित ने किया है।जिसको भागते हुए पीड़िता की पत्नी ने देखा है अब देखना ये है कि जयन्त पुलिस इनमें भी शक्ति दिखाती है या औरो की तरह वो भी एक रिपोर्ट भर बन कर रह जाती है।
आप को बता दे कि जयन्त चौकी अंतर्गत अभी भी बहुत चोरियां है जिसका अभी तक कोई खुलासा नही हो पाया है।
बाकी डीजल कबाड़ कोयला की चोरियों के किस्से तो आम बात है।।

यदि चोरों के हौसलों पर अंकुश न लगाया गया तो क्षेत्र की जनता का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा खबर के माध्यम जिला पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ।।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...