प्रति व्यक्ति अपने व परिवार की सुरक्षा के लिये मास्क अवश्य लगायें – प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को सिंगरौली जिले में कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।
वही मंत्री श्री पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण को रोकने व पीड़ितों के उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की और वही मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिये लोगों को जागरूक करने का अभियान चलायें और यदि हर व्यक्ति घर से बाहर निकलते समय अच्छे किस्म के मास्क का उपयोग करे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
प्रति व्यक्ति अपने व अपने परिवार के सुरक्षा के लिये मास्क अवश्य लगाये और जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार की पर्याप्त व्यवस्थायें हैं और इन्हें बेहतर करने के लिये लगातार प्रयास करें ।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के पूरे वार्डो एवं ग्राम पंचायतो मे जन जागरूकता अभियान चलाया जाये और उन्होने कहा कि लोगो को समझाये कि अति आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले और मास्क न लगाने वालो के उपर जुर्माना करे किंतु मारपीट बिलकुल न करे और बाहर से आने वाले व्यक्तियो को होम क्वारेनटाईन कराये उन्होने कहा कि जिनके आवासो मे क्वारेटाईन होने की व्यवस्था नही है उन्हे संस्थागत कोविड सेटरो मे क्वारेनटाईन कराये और इन स्थान पर पेयजल भोजन विद्युत व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया जाये और उन्होने कहा कि होम क्वारेनटाईन व्यक्तियो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जाये और वही आवश्यकता अनुसार उन्हे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाये ।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि एनसीएल – एनटीपीसी मे एक एक सीटी स्केन मशीन है उसमे से एक पाजीटिव केश के मरीजो के लिये रिर्जव रखी जाये और वही सम्मानित विधायको के माग के अनुसार आरटी.पीसीआर टेस्ट जो रीवा मे जॉच के लिए भेजा जा रहा है यदि स्थानीय स्तर पर इस मशीन से जॉच करने वाले चिकित्सक स्टाफ उपलब्ध हो सके तो जॉच करने वाली मशीन उपलब्ध करा दी जायेगी और वही मंत्री श्री पटेल ने जिले के नागरिको से आग्रह किया कि त्योहारो को अपने घरो मे मनाये निश्चित ही सभी के सहयोग से इस कोराना संक्रमण की चैन को तोड़ने मे कामयाब होगे।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना के उपचार के लिये यदि किसी दवाए उपकरण अथवा अन्य संसाधनों की आवश्यकता है तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उसका प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत कर दें ताकि आवश्यक व्यवस्थायें समय पर सुनिश्चित की जा सके और कोरोना पीड़ितों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होना चाहिये औऱ उन्होने कहा कि 22 अप्रैल को पुनः जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर करोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुये कोरोना कर्फ्यू को आगे बढाने का निर्णय लिया जायेगा ।
इस बैठक में विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य ने कहा कि जिला चिकित्सालय मे सीटी स्केन मशीन एवं एक सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेश की आवश्यकता है जिसकी व्यवस्था कराया जाना उचित होगा और विवाह व अन्य समारोहों में केवल निर्धारित संख्या में ही लोग शामिल हों और इसकी कड़ी निगरानी की जाय और वही निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न करायें।
बैठक मे उपस्थित देवसर विधायक सुभाष बर्मा और चितरंगी विधायक अमर सिंह ने कहा कि रीवा टेस्ट के लिये जो सैम्पल जॉच के लिये भेजे जा रहे है उनकी रिपोर्ट आने मे समय लगता है इसके लिये जिले मे जॉच करने की मशीन सहित अन्य उपकरण स्टाफ मुहैया कराया जाये ताकि समय पर जॉच कर उपचार शुरू किया जा सके ।
वही बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने प्रभारी मंत्री सहित जन प्रतिनिधियो को स्वागत करते हुये बताया कि जिले में उपचार के लिये 746 बेड उपलब्ध हैं और इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 100 व कल्याण मण्डपम जयंत मे 100 बेडों की व्यवस्था की गयी है और इसके अलावा भी अमलोरी सिंगरौली एवं अन्य आवश्यक स्थलो पर व्यवस्था की गयी है और जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के प्रकरण शहरी क्षेत्र में हैं और उन्होने बताया कि जिले मे आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है जिले मे आईसीयू के 12 बेड तैयार किये गये है और कलेक्टर ने बताया कि 13 चेकपोस्टो के माध्यम जिले मे आने वाले व्यक्तियो पर निगरानी रखी जा रही है।और रेलवे से आने वाले व्यक्तियो की सूची प्राप्त कर उन्हे होम क्वारेनटाईन व संस्थागत क्वारेनटाईन कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम वार्डो मे विभिन्न समाजिक संगठनो के माध्यम से रोको – टोको अभियान चलाया जा रहा है जिले मे मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है और उन्होने बताया कि संकट प्रबंधन समिति की बैठक मे लिये गये निणर्य अनुसार 23 अप्रैल प्रातः 6:00 बजे तक के लिये जिले मे कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील किया गया है और उन्होने बताया कि आम जनो की सुविधा के लिये जहा सब्जी – फल दूध निर्धारित समय पर चलित ठेले के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है और वही किराना दुकानो की सामग्री होम डिलेवरी के माध्यम से कराने की व्यवस्था की गयज है।
जिले मे कोविड वैक्सीननेशन जन प्रतिनिधियो सहित सामाजिक संगठनो के सहयोग से 45 वर्ष के उपर के व्यक्तियो का वैक्सिनेशन कराया जा रहा है ।
उक्त बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालीवय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त आरपी सिह, सीएसपी देवेश पाठक, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रविन्द सिंह, आशा अरूण यादव, पूर्व पार्षद देवेश पाण्डेय, राजेश तिवारी, डीएन शुक्ला, संदीप चौबे, आशा गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
