ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/04/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहर को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित करने हेतु
सब्जी मंडी के पास सिंगल सड़क व व्यस्ततम होने के कारण जिले के विकासशील अधिकारी तत्कालीन जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह के द्वारा लगभग 1 वर्ष पूर्व में सड़क को चौड़ीकरण निर्माण कराकर व्यवस्थित किया गया था और वही कोरोना काल में नया सरकार बनते ही सरकार द्वारा तबादला हो गया था और वही जिसके कारण सब्जी मंडी के सामने और आसपास नवनिर्मित सड़क अतिक्रमण की चपेट में आ गया था जिसे आज नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह ने आज सुबह में अपने अमला दल बल के साथ फैले हुये अतिक्रमण को हटाया गया और जिसे हटाकर कुछ लोगो को सब्जी मंडी के बने हुये टिन सेड में शिफ्ट किया गया और कुछ लोगों को मल्हार पार्क में बने हुये चौपाटी में शिफ्ट किया गया ।

आज ही शिफ्टिंग के दौरान सब्जी टिन शेड में दुकान लगाने के लिये अफरातफरी का माहौल रहा वहीं कुछ जगह दुकानदार दुकान लगाने की जगह को लेकर लात घूंसे भी चलें और वही बाजार वसूली ठेकेदार द्वारा समझा-बुझाकर जगह को लेकर झगड़े को शांत कराया गया ।
वही आज यातायात व्यवस्था सुगम दिखा और दुकानदारों एवं राहगीरो ने खुशी जतायी है और यह कार्य बहुत पहले ही हो जाना चाहिये था जो आज हुआ है नगर निगम प्रशासन का प्रशंसा करते दिखे और वही आज फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले को समझाइश दी गयी कि मास्क जरूरी है व सामाजिक दूरी बनाकर रखें ।
मौके पर नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आरके जैन, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, रामदास सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal