
बलिया। बाँसडीहरोड थाना क्षेत्र के आसचौरा में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या क्यों और कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।जानकारी के अनुसार बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र के
छोटकी सेरिया निवासी दुर्गेश पासवान (19) पुत्र भुनेश्वर पासवान का शव मंगलवार की सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार सोमवार को रात लगभग 8:30 बजे किसी ने फोन करके दुर्गेश को बुलाया था। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।मंगलवार की सुबह घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव के एक खेत में कुछ लोगों ने युवक के शव देखा। बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस दौरान परिजन जब घटनास्थल पर पहुचे तो दुर्गेश के रूप में पहचान हुई
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal