Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड – 19 व महंगाई से फीके हुये होली के रंग, मंहगे मिल रहे पिचकारी वगैरह

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन हर्ष व उल्लास का पर्व होली के रंग इस वर्ष फीके नजर आ रहे हैं और वही एक तरफ कोविड 19 का बढ़ता संक्रमण तो दूसरी और महंगाई ने होली के रंगों को फीका कर दिया है । 

रंगो का त्यौहार होली देश में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है और वही सिंगरौली जिले में होली का पर्व हर वर्ग हर धर्म के लोग मनाते हैं और लोग होली के पर्व का साल भर से इंतजार करते हैं परन्तु इस वर्ष कोविड 19 का संक्रमण जिस तेजी से देश – प्रदेश व जिले में बढ़ रहा है उसके कारण कई तरह की पाबंदियां भी लगायी गयी हैं और वही जिस कारण होली का त्यौहार मात्र नाम का रह गया है। 

वही कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिला वासियों को होली त्यौहार के मद्देनजर अपील की है कि होली के त्यौहार को अपने घरों में मनायें तथा कोविड-19 वायरस के बचाव हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करें। स्वयं मास्क लगायें एवं अन्य को भी मास्क लगाने के लिये प्रेरित करें ।

साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हांथों को साबुन से लगातार धोते रहें और वहीं वरिष्ठ जनों को कोविड-19 टीकाकरण स्थल पर भेजने में सहयोग प्रदान करें और जिले में धारा 144 प्रभावशील है जिले से बाहर से आने वाले लोगों को 7 दिन के लिये होम क्वारेंटाइन किये जाने का प्रावधान किया गया है और दूसरे प्रदेशों व जिलों में कार्य कर रहे यहां के लोग अपने घरों में आने से भी कतरा रहे हैं औऱ वही जो कुछ लोग अपने घरों तक पहुंचे भी हैं वह सात दिन के लिये होम क्वारेंटाइन हो गये हैं इसलिए वह होली का त्यौहार नहीं मना सकते है । 

वही पिछले वर्ष भी होली के त्यौहार के दौरान कोरोना का कहर शुरू हो गया था लेकिन सिंगरौली जिले में पाबंदियां तो होली पर नहीं लगायी गयी थीं परन्तु कोरोना महामारी के डर से कम ही लोगों ने होली का त्यौहार मनाया था । 

होली का रंग फीका करने में महंगाई ने भी अहम रोल निभाया है और वही डीजल पेट्रोल के रेट आसमान में पहुंच गये हैं और अन्य वस्तुओं के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुयी है और वही रंग गुलाल तथा पिचकारी के रेट इस वर्ष काफी बढ़े हुये हैं जिससे लोगों को घरों में भी होली का त्यौहार मनाने में पसीने छूट रहे हैं और वही कोरोना के कारण कई लोगों के काम – धंधे भी चौपट हो गये हैं और कमाई का भी पता नहीं है मिठाई से लेकर खाद्य वस्तुओं तक की मूल्यवृद्धि ने लोगों को त्यौहार मनाने से रोक रखा है । 

बाजारों में नहीं दिखी चहल पहल

पहले होली के आस-पास के दिनों में बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली और वही बच्चों से लेकर बड़े लोग बाजारों में होली पर जमकर खरीददारी करते थे परन्तु इस वर्ष कोविड -19 महामारी व महंगाई ने लोगों को घर से निकलने तक में पाबंदी लगा दी है और बाजारों में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है इसी कारण से ज्यादा लोग घर से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। 

वही दुकानदारों का कहना है कि लॉक डाउन लगने के डर से परसो यानी आज से 3 दिन पूर्व से रंग – अबीर व पिचकारी का दुकान लगा रहे है वही इस वर्ष बिक्री काफी कम हो गयी है जो महंगा रंग अबीर पिचकारी बाजार में बिक्री किया जा रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...