
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी – दीपक वर्मा) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत कचनी गांव के दिवा टोला (पोखरी) में एक अधेड़ की सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी गयी जो शिनाख्त में नाम रामकैलाश साहू पिता रामबरन साहू उम्र 50 वर्ष निवासी दसौती वार्ड क्रमांक 26 के है जो पचखोरा के रवि सिंह ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करते थे वही बताया जा रहा है कि रात में घर नहीं आये उनके दामाद रामसजीवन ने सुबह होते ही वार्ड पार्षद लगनधारी वर्मा से खोजने की बात कही वही कुछ देर बाद एकांतवास दिवा टोला (पोखरी) में सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।
मौके पर सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी- अरुण पाण्डेय, एसआई आरपी शर्मा, कोतवाली पुलिस और नवानगर पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुटे हुये है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal