Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आज सुबह 11 बजे 3 मिनट तक बजा सायरन हूटर कलेक्टर – एसपी – आयुक्त ने शहर में पैदल भ्रमण कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दिये सुझाव मास्क न लगाने पर होगी चालानी कार्यवाही, मास्क ही बचाव है

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कोविड -19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगो को जागरूकता करने उद्देश्य से आज दिनांक 23 मार्च को आज सुबह 11:00 बजे बैढन के अंबेडकर चौक पर शायरन हूटर 3 मिनट तक चौक पर बजाया गया ।

वही जिले के कलेक्टर – एसपी – नगर निगम आयुक्त ने अम्बेडकर चौक – बस स्टैण्ड – सब्जी मंडी रोड – काली मंदिर रोड – मस्जिद तिराहा – तुलसी मार्ग में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों को समझाइश दी गयी कि सामाजिक दूरी बनाकर व मास्क लगाकर रखें और अपने – अपने दुकानों के सामने ग्राहकों को खड़ा होने के लिये गोला जरूर बनाये और वही पैदल भ्रमण करते समय चौराहे और रास्ते भर जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाये हुये थे उनको नि:शुल्क में मास्क वितरण कर और समझाइश दी गयी और मास्क हमेशा लगाकर रखें लापरवाही बरतने वाले पर चालानी कार्यवाही की जायेगी और वही कुछ प्रतिष्ठनो पर चलानी कार्यवाही की गयी ।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, समाजसेवी – राजाराम केसरी, समाजसेविका आशा गुप्ता सहित समाजसेवी एवं नगर निगम व पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...