Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“पं. दीनदयाल अंत्योदय रसोई” में बड़े हर्षोउल्लास से एक साथ चार बच्चों का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, नि:शुल्क में किया भोजन, जतायी खुशी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना “पं. दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन के देख रेख में चल रहे समिति निर्मला ज्योति महिला मंडल बैढन संचालिका प्रियंका मिश्रा के द्वारा संचालित है जो 10/- रुपये में पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन मिलता है जो सुबह 10 :00 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 3:00 बजे तक चलता है और वही रविवार को बन्द रहता है ।

वही आज 23 मार्च को पंडित दीनदयाल रसोई में जमुना प्रसाद सोनी जो गनियारी बैढन द्वारा अपने चारों बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर अभिषेक कुमार सोनी 18 मार्च – प्रतिज्ञा सोनी 19 मार्च – सुभांशु कुमार सोनी 19 मार्च – राजगुरु सोनी 23 मार्च का जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

वही प्रतिदिन की तरह संचालित रसोई में गरीब – मजदूर – जरूरतमंद आकर भोजन करते है वही आज चार बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नि:शुल्क में दाल – चावल पुलाव – पूड़ी – छोले की सब्जी सलाद सब्जी का भोजन दिलाया गया और साथ ही मिष्ठान लड्डू का वितरण किया गया और वही उपस्थित जनो ने बच्चों को शुभ आशीष दिया ।

उक्त अवसर पर कालचिंतन अखबार के संपादक आर.के. श्रीवास्तव, समाजसेविका सीए मनोरमा शाहवाल, उपसंपादक नीरज पाण्डेय, सलीम खान, रमेश वर्मा, अनारा देवी, सुरेश सोनी, सावित्री देवी, काजल, भारती, उर्मिला सोनी, किरण, शिल्पा, रामअवतार और रसोई के स्टाप सोमनाथ पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, विजय यादव सहित अन्य जन मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...