Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

15 दिवस के अंदर संगठन को उक्त मामले की कार्यवाही के बारे में नही कराया गया अवगत तो सैकड़ो करणी सैनिक कोतवाली थाने का करेंगे घेराव

हिम्मत समाचार/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/बरुन कुमार)श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संभाग रीवा कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बबलू भैया के अनुशंसा में एवं जिला अध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह के आदेशानुसार पीड़ित परिवार ठाकुर पंच राज सिंह बघेल के पुत्र स्वर्गीय अजय सिंह प्रकरण जो की लगभग सात महीने से पुलिस विभाग की उदासीनता का शिकार हो रहा है जिससे पीड़ित परिवार की पीड़ा बढ़ाने का कारण बन चुका है वही पीड़ित परिवार लगातार न्याय पाने भोपाल तक पत्राचार कर न्याय की गुहार लगा रहा है मुख्यमंत्री सहायता केंद्र 181 में भी छः बार से अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है लेकिन सहायता केंद्र भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में असमर्थ नज़र आ रहा है सरकार की कार्य प्रणाली समझ के विपरीत है एक परिवार लगातार न्याय पाने दर दर भटक रहा है एवं पुलिस विभाग से ले कर मंत्रालय तक के कान में जूँ नही रेंग रहा है इसलिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला सिंगरौली माननीय पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली को आज दिनांक 20 मार्च 2021 को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया है

15 दिवस में कार्यवाही के बारे में संगठन को अवगत न कराने पर कोतवाली थाने का होगा घेराव – ज्ञानेन्द्र सिंह “बबलू भैया”

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह बबलू भैया ने कहा है कि 15 दिवस के अंदर अगर कोतवाली पुलिस मामले में क्या कार्यवाही हो रही है संगठन को अवगत नही कराया और पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो सैकड़ो की तादात में करणी सैनिक कोतवाली थाने का घेराव करने पर मजबूर हो जायेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग एवं ज़िला प्रशासन सिंगरौली की होगी ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कुँ दिग्विजय सिंह,कुँ पुष्पेंद्र सिंह,कुँ सतीश सिंह,कुँ अनिल सिंह एवं कुँ नर्मदा सिंह,राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...