बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिले में कोविड-19 संक्रमण को बढ़ रहे देखते हुये जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम अमला द्वारा वाहनो में माइक चोगा लगाकर कई दिनों से समझाइस दी जा रही है कि दुकानों के सामने ग्राहकों को खड़ा होने के लिये गोला का आकर बनाये व दुकानों में सेनीटाइजर रखे और सामाजिक दूरी बनाये और वही जब भी घर से निकले मास्क जरूर लगाये ।

वही इसके बाद बिना मास्क के चलने वाले दो पहिया वाहन चालक व राहगीर और बाजारो में दुकानदारों व ग्राहको द्वारा सामाजिक दूरी पालन न करना, सेनिटाइजर व ग्राहकों को खड़े होने हेतु गोला न होना और मुँह नाक पर मास्क न होना जैसे तमाम निर्देशो का पालन कराने हेतु जिला प्रशासन अग्रसर है वही आमजन बढ़ते कोरोना संक्रमण से बेखबर है जैसा कुछ जानते ही नही है और जिला प्रशासन द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार समझाइस दी जा रही है ।
वही बैढन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पास के तिराहे पर चल रहे बिना मास्क लगाये चल रहे कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस कर्मी कुर्सी लगाकर बैठे देखे गये और नगर निगम के अमला द्वारा चलानी कार्यवाही के दौरान दो पहिया वाहनो को रोकने पर धीमा तो कर देते है और पास में आने पर तेज गति से वाहन लेकर निकल जा रहे है और ऐसे में घटना – दुर्घटना होने की संभावना बनी हुयी है ।
वही नगर निगम के अमले द्वारा कर रहे उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस व स्थानीय थाना के पुलिस सहयोग नहीं करते नही दिखे और ऐसे तेज धूप में कार्यवाही के लिये सड़क पर खड़े रहे नगर निगम कर्मी मायूस दिखे और कहा कि पुलिस का सहयोग नही मिल रहा है ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से राहुल, रामदास, अशोक त्रिपाठी, बल्ले सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal