Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सभी प्रतिष्ठान मे कोविड 19 गाईड लाईन का सख्ती से कराये पालन मास्क ना लगाने वालो के विरूद्ध करे चलानी कार्यवाही कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीना ने जारी किया आदेश।।

हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :- 19 मार्च 2021/ कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीनाके अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द सिंह की उपस्थिति मे राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि कोरोना वायरस के बड़ते प्रभाव को देखते हुये सर्तक रह कर कार्य करना होगा ताकि हम वायरस के चैन को तोड़ सके। उन्होने कहा कि इस कार्य के लिए पूर्व मे गठित आर.आर.टीम संक्रियता के साथ अपना कार्य करें। उन्होने कहा कि फीवर क्लीनिको मे टेस्टिग को बड़ाया जाये। बाहर से आने वाले व्यक्तियो का टेस्ट कराने के साथ उन्हे होम क्वारेनटाईन कराया जाये।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि बार्डरो पर बनाये गये चेकपोस्टो पर भी कर्मचारियो की तैनाती की जाये। उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित मिले तो माईक्रो कंटनमेट जोन बनाये जाये। तथा संबंधित व्यक्ति के पूरे परिवार को इस आषय की समझाईस दे कि बाहर घूमे नही निर्धारित समय तक कोविड 19 के नियमो का पालन करे।

प्रतिष्ठान करे गाईड लाईन का पालनः- कलेक्टर श्री मीना ने जिले के प्रतिष्ठान संचालको को इस आशय के निर्देश दिये प्रतिष्ठानो मे कोविड 19 गाईड लाईन का सख्ती से पालन करे। दुकानो के सामने ग्राहको के खड़ा होने के लिए घेरा बनाये। प्रतिष्ठान मे सेनेटाईजर रखे। खुद भी मास्क लगाये तथा आने वाले व्यक्तियो को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे। उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिये कि जिन प्रतिष्ठानो मे गाईड लाईन का पालन नही किया जा रहा उनके उपर दो हजार रूपये की चलानी कार्यवाही करे।

बसो मे मास्क लगाकर करनी होगी यात्रा –
बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियो, ट्राफिक निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये गये कि बसो , आटो मे यात्रा करने वाले यात्री अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर यात्रा करे। समय समय पर अपने अपने क्षेत्रो मे चेकिंग भी करे। यदि बिना मास्क यात्री मिले तो संबंधित बस चालक, परिचालक या बस मालिक के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

क​लेक्टर श्री मीना ने शहरी क्षेत्र मे बिना मास्क के बाहर घूमते हुये पाए जाने वाले 5 सौ व्यकित को उपर चलानी कार्यवाही करने के दिया गया वही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारो मे बिना मस्क घूमते हुये पाये जाने वाले कम से कम 50 व्यक्तियो के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।उन्होने निर्देश दिया कि जन जागरूकता कार्यक्रमो को आयोजित कर आम नागरिको को मास्क लगाकर घर से निकलने के साथ साथ सोसल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

वही पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द सिंह ने कहा कि अन्य जिलो मे कोरेना के बड़ते प्रभाव को मंद्देनजर रखते हुये हमे भी सतर्क रहने की आवश्यकता है हमारे जिले मे कई औद्योगिक कम्पनिया संचालित है।उन्होने कहा कि हमारा जिला अन्य राज्यो की सीमा से भी लगा हुआ है ऐसी स्थिति मे हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होने निर्देश दिया कि औद्योगिक कंम्पनियो मे कोविड गाईड लाईन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाये कंम्पनियो के प्रबंधको को इस आशय से अवगत कराया जाये कि कंम्पनियो मे कार्य करने वाले व्यक्ति मास्क के साथ साथ कोविड 19 के गाईड लाईन का शत प्रतिषत पालन करे।

बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ,निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेन्द द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानग यू.पी सिंह, थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी बरगवा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...